Press "Enter" to skip to content

भगवा रंग के इस खास कार से पटना में पीएम मोदी करेंगे रोड शो, अंतिम चरण में बीजेपी की तैयारी

पटना: कल संडे 12 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो होने वाला है। इसकी पूरी तैयारी आज रात तक कर ली जाएगी।  ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि बिहार में कोई प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे। जिस गाड़ी से पीएम मोदी रोड शो करेंगे उसे डाकबंगला चौराहे पर लगाया गया है। भगवा रंग की ‘इसुजु कमर्शियल गाड़ी’ से आज शाम मॉक ड्रिल किया जाएगा।

PM Modi Road Show: गाजियाबाद में पहली बार रोड शो करने आ रहे पीएम, भगवा रंग  की खुली जीप में सवार होकर मतदाताओं को साधेंगे - Prime Minister will appeal  to the

जिस इलाके से कल रविवार को पीएम मोदी गुजरेंगे उस जगह से आज यह गाड़ी गुजरेगी। अब इसुजु गाड़ी एसपीजी की निगरानी में रहेगा। भगवा रंग की इसुजु गाड़ी में पीएम मोदी की तस्वीर लगायी गयी है। भगवा रंग की गाड़ी को हाल ही में खरीदा गया है।

बता दें कि पीएम मोदी 12 मई को पटना में रोड शो करने वाले हैं। रोड शो डाकबंगला चौराहा से शुरू होगा और उद्योग भवन जाकर समाप्त हो जाएगा। पीएम के रोड शो को लेकर बीजेपी की तैयारी अंतिम चरण में है। इसे मेगा शो बनाने में बीजेपी लगी हुई है। डाक बंगला चौराहा (श्रीराम चौक) से शुरू होकर पीएम मोदी का रोड शो डाकबंगला, एसपी वर्मा रोड, एग्जीबिशन रोड चौराहा से उमा सिनेमा होते हुए कदमकुआं, साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाड़ी रोड और फिर बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन आकर रोड शो समाप्त हो जाएगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद के लिए रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान वो रविशंकर के पक्ष में पटनावासियों से वोट मांगेंगे। जिस इलाके से नरेंद्र मोदी गुजरेंगे उस इलाके के हरेक घर और बिल्डिंग को आकर्षक रंग के बल्बों से सजाया गया है। आज रात तक तमाम तरह की तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *