Press "Enter" to skip to content

सीएम केजरीवाल की रिहाई पर डिप्टी सीएम सम्राट और विजय का हमला, कहा- ‘वापस जाना होगा जेल’

पटना: दिल्‍ली के कथित श’राब घोटाला से जुड़े मनी लॉ’न्ड्रिंग मामले में गिर’फ्तार मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए अक्षय तृतीया का दिन काफी शुभ रहा। सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवर शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। इसके बाद अब इसको लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने बड़ा हमला बोला है। इन्होंने कहा है कि, वापस से उनको जेल जाना ही होगा।

 

Arvind Kejriwal Interim Bail: रिहाई के बाद CM आवास पहुंचे केजरीवाल, कल साउथ  दिल्ली में करेंगे रोड शो | Arvind Kejriwal Interim Bail Live Updates Delhi  CM Supreme Court Tihar Jail |

 

सम्राट चौधरी ने कहा कि, जब भ्रष्टाचार करेगा उसको जेल जाना ही होगा। टेंपरोरी बाहर आ सकते हैं। लालू जी बीमारी के नाम पर बाहर आ सकते हैं, केजरीवाल टेंपरोरी बाहर आ सकते हैं। लेकिन वापस से इन लोगों को जेल जाना ही होगा। यह लोग कहीं भी नजर नहीं आने वाले हैं। ये लोग अभी जो भी कर लें वापस से इनको जेल ही जाना है।

 

वहीं, विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से फ्लॉप शो करने वाले हैं। अगर प्रचार करने भी जाएंगे तो कुछ नहीं होने वाला है। देश में विपक्ष कहीं नजर नहीं आ रहा है। इस बार मोदी जी के नेतृत्व में देश के अंदर भाजपा 400 पार करने वाली है। हमलोग सभी सीटों पर बिहार में भी जीत हासिल कर रहे हैं। हमलोग काफी मजबूती के साथ जीत हासिल कर रहे हैं।

 

उधर, पटना में पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले महागठबंधन की तरफ से सभी पार्टियों के शीर्ष नेताओं का महाजुटान को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि कुछ भी कर लें देश में भाजपा की सरकार आने वाली है। हमलोग पीएम मोदी के विकास से प्रभावित है। मोदी ही इस देश का विकास कर सकते हैं। मोदी के साथ हर कोई आज के समय में खड़ा है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *