Press "Enter" to skip to content

बाहुबली अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट का झटका, खारिज की रेगुलर बेल अर्जी

पटना: मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने अनंत सिंह की नियमित जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति एन के पांडेय की एकलपीठ ने अनंत सिंह के आपरा’धिक इतिहास को देखते हुए यह आदेश दिया।

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह,  समर्थकों ने किया स्वागत - Aaj Ki Khabar

बता दें बीते रविवार 5 मई को अनंत सिंह पटना की बेऊर जेल से पैरोल पर 15 दिन के लिए रिहा हुए थे। अनंत सिंह की समर्थक सुबह से ही उनके स्वागत के लिए जेल के बाहर जमा हो गए थे। खराब सेहत और गांव में बंटवारे के चलते अनंत सिंह को पैरोल मिली है। जेल में दो बार उनकी तबीयत बिगड़ी थी। और फिर पटना के आईजीआईएमएस भर्ती रहे थे। जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह जनता से मिले, इस दौरान उन्होने कहा कि खुली हवा में सांस लेना अच्छा लग रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर लोकसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी ललन सिंह को चार लाख मतों से जिताने का ऐलान कर दिया है।

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह के बाहर आने से मुंगेर से जेडीयू प्रत्याशी ललन सिंह को चुनावी फायदा हो सकता है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा से विधायक हैं। जो मुंगेर सांसद ललन सिंह के साथ चुनाव प्रचार में नजर आईं थी। आपको बता दें मुंगेर लोकसभा सीट से आरजेडी ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को प्रत्याशी बनाया है। और अब  मुंगेर सीट पर 13 मई तक चुनाव होने तक अनंत सिंह बाहर ही रहेंगे। जिसके बाद से मुंगेर सीट की चर्चा और तेज हो गई है।

 

अनंत सिंह मोकामा से 6 बार विधायक चुने गए। घर में एके-47 जैसे खतरनाक हथि’यार रखने के मामले में 2022 में उन्हें 10 साल की जेल की सजा हुई थी। इसके बाद उनकी विधायकी चली गई और मोकामा पर हुए उपचुनाव में आरजेडी के टिकट पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जीतकर विधानसभा पहुंचीं।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *