Press "Enter" to skip to content

प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने कहा- ‘एनडीए के नेता किसी काम के नहीं, सभी बेकार है’

दरभंगा: दरभंगा में तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। कहा कि इन लोगों की हालत खराब है। हम और मुकेश सहनी महागठबंधन के पक्ष में घूम रहे हैं। उधर से कभी राजनाथ सिंह, कभी नड्डा जी, कभी अमित शाह आ रहे हैं। तो कभी प्रधानमंत्री आ रहे हैं। यानी उनके जो स्थानीय व एलाइंस के नेता है, सभी बेकार है वो किसी काम के नहीं है। उन लोगों से काम नहीं चल रहा है। अब हालात तो इन लोगों का भी खट्टा हो रखा है। वही उन्होंने कहा कि हम तो बोलते हैं कि प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप, पुतिन के साथ साथ तानाशाह किंग जॉन को बुलाकर प्रचार करवा ले लेकिन कुछ होने वाला नहीं है।

यूपी: PM मोदी की पहली Virtual Rally शुरू, 21 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को  कर रहे संबोधित - up elections 2022 pm narendra modi first virtual rally  Uttar Pradesh cm yogi NTC - AajTak

वही उन्होंने आरक्षण की बात पर चिराग पासवान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि चिराग पासवान ने कहा है पूर्व में जो संपन्न दलित है उन्हें आरक्षण छोड़ देना चाहिए। तेजस्वी ने चिराग से पूछा कि क्या वो संपन्न दलित नहीं है क्या? समस्तीपुर से जिन्हें टिकट मिला वो संपन्न दलित नहीं है? जिनको जमुई से टिकट मिला वह संपन्न दलित नहीं है क्या? ये बात तो हमने नहीं खुद चिराग पासवान ने कही थी।

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बात को हमने चिराग पासवान को रिमाइंड कराया है कि संविधान में जो प्रावधान है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का दिया हुआ है। उन्होंने जो आरक्षण दिया है। आप उसके विरोध में बात कर रहे हैं। बीजेपी के नेता कई बार मंच पर उनके उम्मीदवार हो, एमपी हो, चाहे बिहार में कह चुके है। हमने तो वीडियो भी डाला था। जो गया में इनके लोग बोल रहे थे। संविधान को खत्म कर देंगे यह लोग तो ऐसा कर ही रहे हैं।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *