Press "Enter" to skip to content

“लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की 40 सीटों पर होगा एनडीए का कब्जा”: चिराग पासवान

पटना: निषाद समाज के उत्थान नाम पर राजनीति करने वाले मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव के साथ समझौता कर लिया है। उनकी पार्टी वीआईपी महागठबंधन में शामिल हो गई है। राजद ने अपने कोटे की तीन लोकसभा सीटें मुकेश सहनी को दी है। इस पर लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस बार हम लोग पांच हैं। पिछली बार जो एक सीट छूट गई थी उसे भी हासिल कर लेंगे और 2024 लोकसभा चुनाव में  बिहार की 40 सीटों पर एनडीए का कब्जा होगा।

मिली जानकरी के अनुसार चिराग पासवान ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए में मुख्य रूप से तीन पार्टियां सक्रिय थीं।  तब हमने बिहार की 40 में से 39 सीटों पर कब्जा कर लिया। इस बार तो पांच दल हैं। हम बिहार की सभी 40 सीटों पर कब्जा करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डाल देंगे। चिराग पासवान को एनडीए में समझौते के तहत पांट सीटें मिली हैं। लेकिन उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी सभी चालीस सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एलजेपी आर के कार्यकर्ता पूरे बिहार में काम कर रहे हैं।

दरअसल शुक्रवार को वीआईपी विधिवत महागठबंधन में शामिल हो गई। राजद के प्रदेश कार्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें तेजस्वी यादव ने इसका ऐलान किया तो मुकेश सहनी ने महागठबंधन में मौका देने पर सभी घटक दलों का आभार जताया।  आरजेडी बिहार की 26 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी। निषादों का वोट हासिल करने के लिए इनमें से तीन सीट मुकेश सहनी को दे दी गई। उनकी पार्टी बिहार के गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और झंझारपुर से अपना उम्मीदवार देगी।  मुकेश सहनी खुद भी चुनाव लड़ेगे। चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को लेडिज पर्स का सिंबल दिया है।

महागठबंधन में शामिल होने के बाद मुकेश सहनी ने भाजपा पर कई आरोप लगाए। कहा कि हमने बिहार में जिनकी सरकार बनाई उन्होंने हमें सरकार से बाहर कर दिया। हमारी पार्टी को तोड़ने के लिए हमारे विधायकों को अपने साथ मिल लिया।  तेजस्वी के साथ काफी दिनों से मतभेद को लेकर उन्होंने कहा कि यह ना मेरे लिए अच्छा था ना तेजस्वी यादव के लिए। इसमें हम दोनों का नुकसान हुआ। लेकिन, समय बदला तो एक बार फिर हम लोग साथ आ गए।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *