Press "Enter" to skip to content

जमुई में विशाल चुनावी रैली से पहले पीएम मोदी का बिहार की जनता के लिए बड़ा संदेश….

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जमुई में विशाल चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। जिले के खैरा प्रखंड के नरियाणा घाट के समीप बल्लोपुर मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के जरिए नरेंद्र मोदी बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एनडीए के प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगें। यह वही जगह है जहां से 2019 में पीएम मोदी ने चुनावी अभियान की शुरूआत की थी। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बिहार की जनता के लिए बड़ा संदेश दिया है। पीएम के मंच पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के अलावे बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत सभी प्रमुख भाजपा नेता और लोजपा रामविलास के नेता चिराग पासवान मौजूद रहेंगे।

नीतीश की घटी बारगेन पावर, बीजेपी अब बड़ा भाई... बिहार NDA के सीट शेयरिंग  फॉर्मूले के 5 बड़े संदेश - bjp big messages nda seat sharing formula bihar  jdu nitish kumar chirag

सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता के नाम अपना संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव में बिहार की भूमिका इस बार भी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। यहां के मेरे परिवारजनों ने राज्य की सभी सीटों पर बीजेपी-एनडीए उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया है। आज दोपहर करीब 12 बजे जमुई की जनसभा में जनता-जनार्दन से संवाद का सुअवसर मिलेगा।

जमुई से एनडीए के उम्मीदवार अरुण कुमार भारती हैं जो रामविलास पासवान के दामाद और चिराग पासवान के बहनोई हैं। यह सीट गठबंधन के तहत लोजपा-आर को दी गई है जिसपर चिराग ने उन्हें उतारा है। पीएम मोदी उनकी जीत के साथ साथ बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटो पर एनडीए कैंडिडेट्स की जीत के लिए बिहार के लोगों से अपील करेंगे। उम्मीद है कि लालू, तेजस्वी, राहुल गांधी और लेफ्ट पार्टियों के नेता पीएम के निशाने पर होंगे।

जमुई के लिए रवाना हो रहे डिप्टी सीएम और बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। राज्य की सभी 40 सीटों पर कोई नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी खुद उम्मीदवार हैं। इस बार हमारी पार्टी सभी सीटें जीतेगी क्योंकि प्रदेश की जनता ने ऐसा मन पहले से ही बना लिया है।

पीएम मोदी दोपहर 12 बजे जमुई के खैरा में स्थित सभा स्थल पर पहुंचेंगे। इससे पहचे दिल्ली से विशेष विमान से देवघर स्थित एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। इसके लिए निर्धारित समय 11.10 प्रातः है। देवघर से नरेंद्र मोदी हेलिकॉप्टर से जमुई के लिए रवाना होंगे। इसके लिए जमुई से देवघर तक सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दिया गया है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *