Press "Enter" to skip to content

भागलपुर से कैंडिडेट की रेस में कन्हैया कुमार का भी नाम..!

पटना: बिहार के जिस महागठबंधन को दिखाकर नीतीश कुमार ने देश भर में भाजपा के खिलाफ इंडिया गठबंधन की नींव रखी थी उससे जेडीयू के निकलने के बाद आपस में भयानक खेल चल रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव का नामांकन खत्म होने के बाद बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की 5 पार्टियों में समझौता हो सका। 13 लोकसभा पर दावा कर रही तीन लेफ्ट पार्टियों सीपीआई-माले, सीपीआई और सीपीएम को 5 सीट मिली है और वो अपनी हैसियत के हिसाब से पर्याप्त सीट पाकर खुश हैं। असल में खेल हुआ है आरजेडी और कांग्रेस के बीच जो क्रमशः 26 और 9 सीटों पर लड़ेगी।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और लालू यादव को ईडी ने भेजा समन ED served  summons to Lalu and Tejashwi Yadav in land for job scam - India TV Hindi

आरजेडी और कांग्रेस और फिर कांग्रेस के अंदर चल रहे खेल के सबसे बड़े शिकार बने हैं पूर्णिया से लड़ने को बेताब पप्पू यादव और बेगूसराय लड़ने का मौका गंवा चुके कन्हैया कुमार। पप्पू यादव की पार्टी जाप के कांग्रेस में विलय से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह असहज हैं। पप्पू आक्रामक राजनीति करते हैं और हमेशा सड़क पर नजर आते हैं। अखिलेश कमरे के अंदर की राजनीति के उस्ताद हैं। पप्पू का आना कांग्रेस में उन्हें खुद के लिए एक खतरा नजर आ रहा है।

लालू यादव भी पप्पू यादव को तेजस्वी यादव के भविष्य के लिए सतर्क तरीके से देखते हैं। लालू ने पप्पू यादव को उनकी पार्टी जाप का आरजेडी में विलय करके मधेपुरा सीट से लड़ने कहा था लेकिन पप्पू पूर्णिया में लगे हैं। पप्पू यादव 2019 में मधेपुरा में बुरी तरह हारे थे। एक लाख से कम वोट आया था। आरजेडी से लड़े शरद यादव को जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव ने 3 लाख से ज्यादा के अंतर से हराया था। इसलिए पप्पू यादव मधेपुरा नहीं जाना चाहते और पूर्णिया से 4 अप्रैल को नामांकन का ऐलान भी कर दिया है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *