Press "Enter" to skip to content

लोकसभा चुनाव से पहले लालू यादव के नेता ने रातोंरात लिए सात फेरे, खरमास में शादी के हैं सियासी मायने!

पटना: बिहार के कु’ख्यात अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में इंजीनियर लड़की से शादी रचा ली है। खरमास के महीने में अशोक महतो ने पटना के मंदिर में शादी रचाई है। उम्र के इस पड़ाव में शादी के पीछे की वजह सियासी है। अशोक महतो ने अपनी पत्नी को मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी की है। कहा जा रहा है कि महागठबंधन के टिकट पर अशोक महतो ललन सिंह के खिलाफ अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतार सकता है।

Bihar Nawada Bahubali Ashok Mahato Got Married to Contest Lok Sabha  Elections 2024 ANN | abp न्यूज़ की खबर पर मुहर: दिल्ली की लड़की, 50  गाड़ियों का काफिला, बाहुबली अशोक महतो ने

बिहार की सियासत में ऐसे कई राजनेता हैं जो आप’राधिक पृष्ठभूमि से आते हैं। ऐसे लोग अपनी आपरा’धिक छवी को ठीक करने के लिए अक्सर राजनीति का सहारा लेते हैं। अब जब लोकसभा का चुनाव होने वाला है तो एक बार फिर से इस तरह की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। लोकसभा चुनाव इसको लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और हर कोई अपनी-अपनी गोटी सेट करने में लगा हुआ है।

अशोक महतो नवादा जेल ब्रेक कांड समेत कई संगीन मामलों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ कई आप’राधिक मामले चल रहे हैं। पिछले साल जेल से रिहा होने के बाद अब अशोक महतो राजनीति में उतरने का मन बना लिया है। मुंगेर लोकसभा सीट से जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ ताल ठोकने के लिए अशोक महतो ने आरजेडी से संपर्क साधा है।

अशोक महतो ने कुछ दिन पहले ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की थी और लोकसभा चुनाव लड़ने की ईच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद लालू प्रसाद ने अशोक महतो को सलाह दी थी कि सजायाफ्ता होने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ सकता है, इसलिए पहले वह शादी रचा ले। लालू की सलाह पर आखिरकार कु’ख्यात अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में उसने लखीसराय की रहने वाली 46 वर्षीय अनिता कुमारी से शादी रचा ली है। अशोक महतो ने मंगलवार को खरमास के महीने में पटना के करौटा मंदिर में अनिता के साथ सात फेरे लिए।

अशोक महतो की शादी की तस्वीरे सामने आने के बाद सियासत गर्म हो गई है। कुख्यात अशोक महतो आरजेडी के टिकट पर मुंगेर लोकसभा सीट से अपनी पत्नी अनिता को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी की है। मुंगेर की सीट जेडीयू के कोटे में है। इस संसदीय सीट से जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दो बार से जीतते आए हैं और इस बार भी मुंगेर की सीट से ही चुनाव लड़ने वाले हैं।
अगर कु’ख्यात अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी मुंगेर सीट से लोकसभा का चुनाव मैदान में उतरती हैं तो जेडीयू को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।  इससे पहले सीवान के बाहुबली अजय सिंह ने खरमास के महीने में कविता सिंह से शादी की थी। अजय सिंह की पत्नी कविता सिंह फिलहाल सीवान से जेडीयू की सांसद हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *