Press "Enter" to skip to content

बिहार विधानसभा में आज दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू, उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी चला रहे सदन

पटना: बिहार विधानसभा में आज दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावे पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्य मौजूद है। उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी सदन चला रहे हैं।

Bihar Floor Test Highlights: फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार पास, पक्ष में 129  वोट, RJD स्पीकर हटाने में 125 विधायक साथ थे bihar floor test live update  nitish kumar tejashwi yadav bihar

दोपहर बाद उपमुख्मंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश करेंगे। वित्त मंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह उनका पहला बजट है। इस बार बजट आकार बढ़कर तीन लाख करोड़ होने की संभावना है।

बजट मे मुख्य रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय पार्ट-2 के साथ, नौकरी-रोजगार और शिक्षा पर फोकस रहेगा। दो लाख शिक्षकों को नौकरी देने की वजह से शिक्षा विभाग का बजट बढ़ सकता है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *