Press "Enter" to skip to content

‘मुख्यमंत्री ने सुधरने का मौका दिया, नहीं सुधरे तो आपको छोड़ दिया’ विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को मुंहतोड़ जवाब दिया है। तेजस्वी ने विजय सिंह पर एक ही सदन में स्पीकर नेता प्रतिपक्ष और डिप्टी सीएम बनने को लेकर तंज कसा। इस पर विजय सिंह ने कहा है कि हवाई जहाज पर जन्मदिन मनाने वाले और सत्ता में रहते हुए अरबों की संपत्ति अर्जित करने वाले भ्रष्टाचारी हो सकते हैं, समाजवादी कभी नहीं हो सकते। तेजस्वी ने खुद को समाजवादी परिवार का बेटा बताया था। नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट के दौरान अपने भाषण में विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर जमकर भड़ास निकाली।

BJP Vijay Sinha gives befitting reply to RJD Lalu Son Tejashwi Yadav who  celebrates birthday in airplane not socialist - हवाई जहाज में जन्मदिन मनाने  वाले समाजवादी नहीं, विजय सिन्हा ने तेजस्वी

विजय सिन्हा ने कहा कि आज सदन में कुछ लोगों की भाषा बदली हुई नजर आ रही है। जिन लोगों ने भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति कमाई, परिवारवादी और वंशवादी मानसिकता के तहत विधायकों को अपने घर में नजर बंद रखा, वे स्वयं को समाजवादी परिवार का बेटा कह रहे हैं। समाजवाद का चरित्र यह नहीं होता जो अरबों का मालिक बन करके अपना बर्थडे हवाई जहाज पर जाकर मनाए।  यह समाजवाद का चरित्र कहां से आ गया?

विजय सिन्हा ने आरजेडी पर विधायक प्रहलाद यादव को अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिपाही और लंबे समय से विधायक रहे लेकिन कोई सम्मान इन्हें नहीं मिला। अब याद रख लें कि यह लोकतंत्र है, अब रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा बल्कि गरीबों के आशीर्वाद से कोई राजगद्दी प्राप्त करता है।  आप लोगों ने वंशवाद को पोषित करने के लिए कई महत्वपूर्ण और क्षमता वाले लोगों को जगह नहीं दिया।  विजय सिन्हा ने कहा कि आपके जंगलराज को जनता राज नाम देकर मुख्यमंत्री जी ने सुधरने का समय दिया।  फिर भी आप नहीं  सुधारे क्योंकि नेचर और सिग्नेचर नहीं बदलता।  अपने जता दिया है कि आप अपराध और भ्रष्टाचार से कभी दूर नहीं रह सकते।

Bihar Floor Test Live वो लोग डीलिंग करते हैं तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला  सदन में सम्राट चौधरी पर भी कसा तंज - Tejashwi Yadav Speech Bihar Floor Test  LIVE News

उन्होंने कहा कि 2020 में एनडीए को जनादेश मिला था।  तब भी एनडीए सत्ता में थी और आज भी है। आप पांच बार नेता प्रतिपक्ष रहे, बता दीजिए कितने लोगों के पास जाकर आंसू पोंछने का काम किया। तेजस्वी यादव को विजय सिन्हा ने कहा कि आपके लोगों ने बार-बार हिंदुओं की आस्था पर चोट किया और हमारी सभ्यता संस्कृति को कलंकित किया। मुख्यमंत्री बार-बार कहते थे कि किसी धर्म का अपमान नहीं करना है लेकिन एक खास समुदाय के लोगों को खुश करने के लिए बड़ी आबादी को अपमानित करने का काम आप करते र।  हमारे आस्था के सबसे बड़े केंद्र बिंदु भगवान राम को भी आपने नहीं छोड़ा।  मुख्यमंत्री ने आपको सुधरने का मौका दिया नहीं सुधरे तो आपको छोड़ दिया।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *