Press "Enter" to skip to content

भाजपा में शामिल हुए आरजेडी के पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उपाध्यक्ष और सुपौल के पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विश्वमोहन कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। लोकसभा चुनाव से पहले विश्वमोहन कुमार के बीजेपी में शामिल होना आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि एक ओर भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंच सकता है, वहीं राजद में एक परिवार का ही व्यक्ति शीर्ष पद पर बैठ सकता है।

Breaking : BJP में शामिल हुए RJD के पूर्व सांसद विश्व मोहन | Bihar News |  Jharkhand News | Latest News

विश्वमोहन ने आगे कहा कि भाजपा की नीतियों से आकर्षित होकर ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा का मूलमंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ किसी को भी आकर्षित करने के लिए काफी है। यही कारण है कि आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। राजद को एक परिवार की पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए लोग अपने सनातन धर्म तक का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब देश की जनता इनकी तुष्टिकरण की नीति को समझ चुकी है। बिहार में जब से राजद सरकार में आई है तब से प्रदेश में अप’राधिक घ’टनाएं बढ़ गए हैं। यही उस पार्टी की विरासत है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *