Press "Enter" to skip to content

राम मंदिर पर नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी का बयान: कहा- ‘भूखे पेट कोई राम को नहीं भज सकता’

पटना: एक तरफ अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। तो वहीं दूसरी तरफ नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने अपने बयान में दावा किया है कि देश का लोकतंत्र मजबूत है, क्योंकि यहां मुगलों ने शासन किया था। लेकिन अंग्रेजों ने देश को लूटने का काम किया था। लूटा हुआ धन और संपत्ति लेकर इंग्लैंड चले गए थे।

CM Nitish Kumar : नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की दीं खुशियां; कई मांगें  मानीं, जानें क्या-क्या मिलेंगे लाभ - Nitish Kumar government decision for  employed teachers Accepted ...

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुग़ल भागे नहीं। जो कुछ भी भारत में था वह रह गया, लेकिन अंग्रेजों ने देश को लूट लिया और लूटा हुआ धन और संपत्ति अपने साथ इंग्लैंड ले गए। जिसके चलते हम आर्थिक रूप से कमजोर हो गए। हालांकि अशोक चौधरी ने मुगल शासकों पर देश में इस्लाम को बढ़ावा देने के लिए मुगलों को दोषी ठहराया। वहीं राम मंदिर के समारोह में नीतीश कुमार के शामिल होने के सवाल पर कहा कि अगर उन्हें न्यौता मिलेगा, तो उन पर निर्भर करता है कि वो जाएंगे या नहीं।

Ayodhya: New Pictures Of Ram Temple Released, Ramlala's Court Looks Grand -  Amar Ujala Hindi News Live - अयोध्या:जारी हुईं राम मंदिर की नई तस्वीरें,  भव्य दिख रहा रामलला का दरबार, 22

चौधरी ने कहा मैं रोज हनुमान चालीसा पढ़ता हूं और रुद्राभिषेक करता हूं। अभी मैं हिंदू हूं, कल को मैं अजमेर शरीफ जाऊं और वहां मुझे दिव्य ज्ञान मिल जाए। और मैं नमाजी हो जाऊं, इसमें कौन सी बड़ी बात है। धर्म तो अपनाने की चीज है। वही बीजेपी पर निशाना साधते हुए अशोक चौधरी ने कहा भाजपा राम मंदिर का राजनीतिकरण कर रही है। मंदिर का निर्माण तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा है। इसमें बीजेपी की क्या भूमिका है। केंद्र सरकार को राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मुद्रास्फीति और बेरोजगारी पर काबू पाने के बारे में सोचने की जरूरत है।

चौधरी ने कहा कि जिसके घर में खाने के लिए अन्न नहीं है, वह भूखे पेट राम नाम का जाप कैसे कर सकता है? इस मुद्दे पर विचार की जरुरत है। जब तक आम जनता के बुनियादी मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक कोई देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद नहीं कर सकता। वहीं इससे पहले भाजपा के दिन बा दिन जेडीयू के कमजोर होने के दावे को अशोक चौधरी ने बकवास बताया था। और कहा था कि नीतीश मजबूत हैं, और पार्टी एकजुट है। मैं यही कहूंगा कि टाइगर अभी जिंदा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *