Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में संयोजक बनाने की मांग पर तेजस्वी यादव ने दिया यह जवाब

पटना: जैसे-जैसे 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीख करीब आती जा रही है पीएम मोदी विरोधी इंडिया गठबंधन में संयोजक और पीएम फेस का सवाल गहराता जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की मांग जोड़ पकड़ने लगी है। इस बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस मामले में अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री काफी अनुभवी हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है तो इंडिया गठबंधन के लिए बेहतर बात होगी।

ललन सिंह को जदयू प्रमुख पद से क्यों हटाया गया - इंडिया टुडे

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने दो दिवसीय कार्यक्रम पर बोधगया पहुंचे डिप्टी सीएम का वहां शानदार स्वागत हुआ। इस बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे अनुभवी पॉलिटिशियन हैं। अगर इसका प्रस्ताव आता है तो बिहार और गठबंधन के लिए बहुत अच्छा होगा। हम लोगों का मकसद है कि मिलकर लड़ें और बीजेपी को हरा दें। इसीलिए सभी एक हुए हैं। हमारी एकजुटता बनी रहेगी और साथ मिलकर आगे की लड़ाई लड़ेंगे।

I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में अंग्रेजी को लेकर भड़के नीतीश कुमार, बिहार CM  की हिंदी स्पीच का DMK नेता ने मांगा था इंग्लिश ट्रांसलेशन | Moneycontrol  Hindi

इससे पहले राजद के कई नेताओं ने नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनने की मांग कर चुके हैं। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। कहा जाता है कि पहले लालू यादव ऐसा नहीं चाहते थे इसीलिए पटना की पहली बैठक में राहुल गांधी को दूल्हा बताकर बड़ा इशारा कर दिया था।  लेकिन बीते कुछ दिनों में जेडीयू और राजद के बीच दूरी बढ़ने लगी। अक्टूबर महीने तक लालू यादव और नीतीश कुमार एक दूसरे के घर आते जाते थे। लेकिन नवंबर से यह सिलसिला बंद है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह को हटाकर नीतीश कुमार का काबिज हो जाना इसी बड़े पॉलीटिकल डेवलपमेंट का परिणाम बताया जा रहा है। इसलिए लालू का पूरा खेमा अब डैमेज कंट्रोल में लगा है। तेजस्वी यादव के बयान को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।हालांकि भाजपा के सुर इस बात को लेकर अलग हैं। भाजपा के कई नेताओं का कहना है कि लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी को सीएम बनाने की फिराक में हैं इसीलिए नीतीश कुमार को केंद्रीय राजनीति में शिफ्ट करने के मकसद से उन्हें संयोजक बनाने की मांग राजद द्वारा की जा रही है। दोनों के बीच मधुर संबंध या प्रेम जैसी कोई बात नहीं है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह और सुशील मोदी यह भी दावा कर चुके हैं कि लालू यादव जल्द ही नीतीश कुमार को बिहार के सीएम की कुर्सी से बेदखल कर देंगे। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी कर चुके हैं कि नीतीश कुमार को लालू यादव या तेजस्वी यादव से कोई प्रेम नहीं है बल्कि जो भी हो रहा है वह सियासी चाल है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *