Press "Enter" to skip to content

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री आवास पर चल रही मीटिंग

पटना: जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के इस्तीफे की खबरों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने करीबी मंत्रियों से मुलाकात की। नीतीश कुमार जेडीयू के विधायक पर विधान पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री आवास में बैठक की है।  इस दौरान नीतीश कुमार के साथ अपने कैबिनेट के दो मंत्री भी मौजूद थे।

nitish kumar reached rabri awas patna to meets lalu yadav and tejashwi  yadav before bihar cabinet meeting skt | बिहार के सीएम नीतीश कुमार अचानक  पहुंच गए राबड़ी आवास, सोमवार की कैबिनेट

ऐसी सूचना आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 दिसंबर को दिल्ली रवाना हो सकते हैं। 28 दिसंबर को दिल्ली में जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होने वाली है वही 29 दिसंबर को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और उसके बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दिल्ली रवाना हो सकते हैं। इस बैठक में ललन सिंह भी शामिल होंगे। ऐसे में इस बैठक से ठीक पहले नीतीश कुमार अपने विधायक और विधान पार्षद से मुलाक़ात कर उनकी भी राय विचार जानना चाहते हैं। लिहाजा उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के नेता को बुलावा भेजा है।

मालूम हो कि, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का कार्यकाल भी खत्म होने वाला है। ऐसे में अब जदयू कार्यकर्ताओं को बड़े फैसले आने की उम्मीद है।  सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार खुद भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। लेकिन अगर अति पिछड़ा पर दांव लगाया गया तो पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर या सांसद चंदेश्वर को भी अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

आपको बताते चलें कि, बिहार की सियासत में पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा हो रही है कि ललन सिंह को जेडीयू के अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। कहा जा रहा था कि 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार इसको लेकर निर्णय हो सकते हैं। ललन सिंह के ऊपर लालू के साथ मिलकर जेडीयू को तोड़ने के आरोप लग रहे थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *