Press "Enter" to skip to content

अब गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं, पंचायतों को साढ़े 6 हजार करोड़ रुपये देगी बिहार सरकार

पटना: बिहार के गांवों में भी अब शहरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। नीतीश सरकार ग्राम पंचायतों को साढ़े 6 हजार करोड़ रुपये जारी करेगी। यह राशि छठे राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंचायती राज संस्थाओं को जारी की जाएगी। पंचायतों के मुखिया इस राशि का उपयोग अपने गांव में विकास कार्यों के लिए खर्च करेंगे। इसके तहत गांवों में भी शहरों की तर्ज पर बेसिक सुविधाएं दी जाएंगी।

बिहार के इस गांव में कोविड टेस्टिंग कैंप लगने पर क्यों नहीं आए लोग, क्या है  उनके डर का कारण

वित्त विभाग के मुताबिक,  छठे वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर राज्य की त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को 29876 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस राशि का भुगतान वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 के बीच किया जाना है। इस आधार पर साल 2023-24 में 6500 करोड़ की राशि दी जाएगी। जबकि अगले साल 2024-25 में 8 हजार करोड़ जारी किए जाएंगे। इन सभी पैसों का उपयोग जनोपयोगी कार्यों में किया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली राशि के जरिए गांवों में कई तरह के विकास कार्य कराए जाएंगे। पंचायतों में खेल के मैदान, गार्डन में ओपन जिम, सोलर स्ट्रीट लाइट, शवदाह गृह, बस और ऑटो स्टैंड, यात्री शेड, सामुदायिक भवन आदि का निर्माण कराया जाएगा।टाइड ग्रांट के तहत स्वच्छता के प्रति ठोस व तरल अवशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता के लिए गलियों का पक्कीकरण व नाली निर्माण, पेय जलापूर्ति, वर्षा जल संचय के तहत मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना का अनुरक्षण व रखरखाव और सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार सहित छठ घाट का निर्माण आदि कार्य किए जाएंगे। वहीं, पंचायत सरकार भवन के लिए भी राशि सुरक्षित रखी जाएगी।

बिहार:गांवों की दो हजार किमी सड़कें दुरुस्त होंगी - The Voice Of Bihar - VOB

बता दें कि सरकार की ओर से यह राशि पंचायती राज संस्थाओं को सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी। इस साल छठे राज्य वित्त आयोग के तहत नगर निगमों समेत अन्य स्थानीय निकायों को भी 5 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि मिलने वाली है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *