Press "Enter" to skip to content

मुंगेर में ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से एक दिन पूर्व कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

मुंगेर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का कल मुंगेर में कार्यक्रम होना है। मुंगेर कॉलेज सह अस्पताल का उद्घाटन सीएम के हाथों होगा। इसकी तैयारी में जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। क्षेत्रीय सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जमालपुर विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से एक दिन पूर्व कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने मंच और दर्शक दीर्घा में चल रही तैयारियों का अवलोकन किया और अधिकारियों एवं अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। शुक्रवार की रात तक कार्य को पूरा करने का आदेश ललन सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की मांग मुंगेरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी। जिसे कल सीएम नीतीश शिलान्यास करेंगे। जमीन मालिकों से भी सहमती ले ली गयी है। मुआवाजा राशि का वितरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। ललन सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल निर्माण होने से न सिर्फ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेग, बल्कि रोजगार के साथ ही आर्थिक उन्नती भी होगी। वही जमालपुर विधायक ने कहा उनके रीजन में उनके विधान सभा क्षेत्र में सीएम और डिप्टी सीएम के द्वारा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जा रहा है यह गर्व की बात है। मौके पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जगुनाथरेड्डी, जमालपुर विधायक डॉ अजय कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश सचिव सौरभ निधि सहित अन्य मौजूद थे। सीएम आगमान को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

मुंगेर में ललन सिंह की हार और बीजेपी की जीत का मंत्र देने 29 को लखीसराय  पहुंच रहे हैं मोदी के चाणक्य शाह! – BeforePrint News | Hyperlocal News Hindi

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUNGERMore posts in MUNGER »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *