पटना: बिहार में नवरात्र के दौरान शुरू हुए शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
![]()
आदेश में कहा गया है कि 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित है। 17 अक्टूबर से अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित किया जाता है। नवरात्र के दौरान आवासीय प्रशिक्षण का शिक्षक संघों ने विरोध किया था। वहीं शिक्षकों के आवासीय ट्रेनिंग को लेकर बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राज्य सरकार पर हमला बोला था।

गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा था कि शारदीय नवरात्र में शिक्षकों को आवासीय प्रशिक्षण के नाम पर शिक्षा विभाग प्रताड़ित कर रहा है। रक्षाबंधन में छात्र विहीन स्कूल का नजारा देखने के बाद भी बिहार सरकार हिंदुओं के त्योहारों के साथ लगातार प्रताड़ना का प्रयोग कर रही है। बिहार की जनता इसका मुकम्मल जवाब देगी।

इससे पहले शिक्षक संघों की ओर से सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। शिक्षक संघों का कहना था कि यदि नवरात्र में प्रशिक्षण को लेकर जारी हुए आदेश को वापस नहीं लिया गया तो शिक्षक राज्यभर में सड़कों पर उतरेंगे।
















Be First to Comment