Press "Enter" to skip to content

नीतीश की पार्टी जदयू को बड़ा झटका, इस नेता ने बीजेपी का थामा दामन, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

पटना: जदयू के प्रदेश महासचिव सह बिहार राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया। उम्मीद जताई कि उनके सहयोग से 2024 में बिहार की 40 में से 40 सीटें भाजपा को मिलेगी।

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने जदयू व राजद के नेताओं को सामंती बताया और कहा कि बिहार में बदलाव की जरूरत है। भाजपा को सत्ता में लाकर बिहार को श्रेष्ठ बनाना है। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में राजद को थोड़ा बहुत वोट मिल जाएगा किंतु जदयू के पास कोई वोट नहीं है। भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर को दो बार, लालू प्रसाद को पहली बार और नीतीश कुमार को पांच बार सीएम बनाया, लेकिन अब भाजपा किसी को भी कंधे पर बैठाना बंद कर दिया है। अब भाजपा का ही कोई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अब बिहार में सत्ता परिवर्तन करना सभी बिहारियों की जिम्मेदारी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जदयू के टूटने का सिलसिला अब शुरू हो गया है। दावा किया कि छह से आठ महीनों में इसका नामोनिशान मिट जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मंगल पांडेय व अन्य ने भी अपने विचार रखे। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में डॉ दुर्गाचरण मिश्रा, निहारिका नूतन शुभ्रा त्रिपाठी, प्रखंड प्रमुख सुनील गुप्ता, प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह, जदयू, जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता सहित अन्य नेता प्रमुख थे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *