Press "Enter" to skip to content

नीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी की पकड़ी गर्दन और मीडिया के सामने कर दिया, जानिए पूरा मामला

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने ही मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ कर एक पत्रकार के सिर से टकराते हुए नजर आ रहे हैं। पहली नजर में जिसने भी यह वीडियो देखा, वो हैरान है कि मुख्यमंत्री ने आखिर ऐसा क्यों किया? दरअसल, नीतीश कुमार की नजर टीका लगाए हुए एक पत्रकार पर पड़ी तो उन्होंने पीछे पलटकर देखा और अशोक चौधरी को अपने पास बुलाया और गर्दन पकड़ पत्रकार के पास ले जाकर खड़ा कर दिया। नीतीश कुमार की इस हरकत से मौके पर मौजूद पत्रकार ही नहीं बल्कि नेता भी हैरान रह गये। यह घटना राजधानी पटना के गांधी मैदान की है।

गौरतलब है कि आज मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम की जयंती है। इस मौके पर गांधी मैदान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अन्य मंत्रियों के साथ पहुंचे थे। उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद, मंत्री विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी भी थे।

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अन्य मंत्रियों के साथ मीडिया से बातचीत करने के लिए पहुंचे। सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ। इस बीच नीतीश कुमार की नजर माथे पर तिलक लगाए हुए एक पत्रकार पर पड़ी। मुख्यमंत्री ने जैसे ही तिलक लगाये पत्रकार को देखा, पीछे पलटकर मंत्री अशोक चौधरी को तलाश करने लगे। जब नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को देखा तो पहले अपने पास बुलवाया। जैसे ही अशोक चौधरी पास पहुंचे, नीतीश कुमार ने उनकी गर्दन पकड़ ली और खींचते हुए तिलक लगाए उस पत्रकार के पास ले गये और फिर पत्रकार के माथे से अपने मंत्री के माथे को मिला दिया।अचानक हुए इस घटना को देखकर सभी लोग स्तब्ध हो उठे। किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्री के साथ ऐसा क्यों किया। लेकिन जब मंत्री के सिर से पत्रकार के सिर को टकराने का काम पूरा हो गया तो नीतीश कुमार ने कहा-दोनों पुजारी हैं। तब लोगों का ध्यान गया कि पत्रकार ने माथे पर तिलक लगा रखा था। वहीं, नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी तो सिर पर तिलक लगा कर ही बाहर निकलते हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *