Press "Enter" to skip to content

बिहार में एक बार फिर जल्द होगी लाखों सीटों पर BPSC के जरिए टीचर की बहाली, जानिए क्या होगी पूरी प्रक्रिया

पटना: बिहार में सरकारी टीचर बनने की चाहत रहने वाले युवाओं के लिए यह काफी अच्छी और काम की खबर है। अब राज्य में बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक बनने का एक और मौका लेकर आया है। राज्य के अंदर छठी से 12वीं तक की कक्षा के शिक्षकों के करीब एक लाख पदों पर नियुक्ति के लिए अक्टूबर में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) विज्ञापन निकालेगा। इस बहाली के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा नवंबर में ली जाएगी।

दरअसल, बिहार लोक सेवाआयोग और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की हुई बैठक में नई शिक्षक नियुक्ति और वर्तमान में चल रही बहाली प्रक्रिया को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि कक्षा छह से आठ के शिक्षकों के 52 हजार पदों पर बहाली का विज्ञापन निकलेगा। इसकी नियुक्ति के लिए अक्टूबर में बीपीएससी विज्ञापन निकालेगा। इस बहाली के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा नवंबर में ली जाएगी।

वहीं, 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के शिक्षकों के पदों का आकलन वर्तमान नियुक्ति पूरी होने के बाद किया जाएगा। विभाग के पदाधिकारी का ऐसा मानना है कि कक्षा 9 से 12 तक में 50 हजार पद हो सकते हैं। इस तरह करीब एक लाख नए पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन निकलेगा। बीपीएससी ने शिक्षा विभाग से कहा है कि कक्षा 6 से आठ तक का सिलेबस उपलब्ध करा दें, ताकि उसके अनुरूप प्रश्नपत्र तैयार करने की दिशा में काम किया जा सके।

आपको बताते चलें कि, वर्तमान में 1.70 लाख पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया में कक्षा 6 से 8 के शिक्षक के पदों को शामिल नहीं किया गया है। बैठक में बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया श्रीवास्तव, प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार, आयोग के सचिव रविभूषण मौजूद रहे

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *