Press "Enter" to skip to content

नीतीश में हिम्मत है तो विधानसभा भंग कर आज चुनाव करवा लें, बीजेपी के विजय सिन्हा ने दी चुनौती

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी ने आज ही चुनाव कराने की चुनौती दी है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि अगर सीएम नीतीश ने जनता के जनादेश का अपमान किया है। एनडीए में रहते हुए वे चुनाव जीते और फिर महागठबंधन में चले गए। अगर उनमें हिम्मत है तो विधानसभा भंग करके आज ही चुनाव करवा लें। बिहार की जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी। राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने यह बात कही।

Nitish Kumar Latest News, Updates in Hindi | नीतीश कुमार के समाचार और अपडेट  - AajTak

बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “नीतीश बाबू आप में हिम्मत है, तो बिहार विधानसभा को भंग करा कर चुनाव करा लीजिए। बिहार की जनता आपको सत्ता से बाहर कर देगी।” उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे कह रहे हैं कि महागठबंधन में अब सात नहीं बल्कि 6 पार्टियां ही हैं। पिछले उपचुनाव में जनता ने बता दिया कि बिहार में बीजेपी का कमल ही खिलेगा, बाकी सब लालटेन बुझ जाएगा, कोई नहीं चलेगा। ऐसे लोग जो जनता के जनादेश को नहीं हासिल कर सकते, अगर उनमें हिम्मत है तो बिहार विधानसभा को भंग करके अभी चुनाव करवा लीजिए।

 

विजय सिन्हा ने हाल ही में मुजफ्फरपुर, बेगूसरा, पूर्णिया, कटिहार और दरभंगा जिलों का दौरा किया। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति से बिहार जल रहा है। मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की हत्या, बेगूसराय में महिला को निर्वस्त्र करना, पूर्णिया और कटिहार में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या, दरभंगा में झंडा लगाकर विवाद खड़ा करने जैसे मामलों में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे यह साबित होता है कि बिहार में कानून का शासन खत्म हो चुका है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *