Press "Enter" to skip to content

जदयू और भाजपा में तेज हुई जुबानी जंग, सम्राट चौधरी के बयान पर भड़के नीरज कुमार, बोले- डिग्री फर्जी है

पटना. एनडीए और यूपीए दोनों गठबंधनों की मंगलवार को बैठक होनेवाली है. बिहार में इन बैठकों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गयी है. भाजपा नेता यहां नीतीश कुमार को आधारविहीन नेता बता रहे हैं, वहीं जदयू नेता भाजपा के अंदर डर और दहशत की बात कर रहे हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि ‘बिहार की सियासत में नीतीश कुमार फैक्टर नहीं रह गए हैं, उन्हें गारंटर की जरूरत पड़ गई है’. सम्राट चौधरी के बयान पर जदयू ने पलटवार किया है. इधर बेंगलुरु में भाजपा विरोधी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव समेत सभी बड़े नेता वहां पहुंच चुके हैं. इधर चिराग पासवान ने भी अमित शाह से मुलाकात कर एनडीए में रहने का एलान कर दिया है।

Big news JDU MLC Neeraj Kumar is seriously ill being taken by air ambulance  to Hyderabad admitted in Medanta Nitish kumar - बड़ी खबरः नीतीश कुमार के  करीबी जेडीयू एमएलसी नीरज गंभीर

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मांड के ऐसे विश्वविद्यालय से पढ़े हैं जिसका नामोनिशान नहीं है. कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी कहां है पता नहीं. साथ ही उन्होंने इस बात पर अंदेशा जताया कि सम्राट चौधरी ने मैट्रिक और इंटर कहां से पास किये हैं किसी को जानकारी नहीं है. दावा कि उन्होंने फर्जी डिग्री ली है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने जिस शब्द का इस्तेमाल किया है, मेरा दावा है ‘गारंटर’ सही ढंग से लिख नहीं सकते हैं. नीतीश कुमार की गारंटी जनता ने ली है. जब तक आप राजनीति में सक्रिय रहिएगा और जनता की सेवा की इच्छा है तब तक पद पर बरकरार रहिएगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *