Press "Enter" to skip to content

आरजेडी MLC के शाह से मिलने पर हंगामा क्यों? बीजेपी बोली- नीतीश को मोदी और शाह का फोबिया

पटना: आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें लताड़ लगाई है। इस पर बिहार में राजनीति चरम पर है। बीजेपी ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नरेंद्र मोदी और अमित शाह का फोबिया हो गया है। सुनील सिंह ने सहकारिता सम्मेलन में हिस्सा लिया था, जिसमें पीएम मोदी और शाह भी मौजूद थे, सिर्फ इसलिए नीतीश ने उनकी सार्वजनिक बेइज्जती कर दी।

आरजेडी MLC सुनील सिंह के गृह मंत्री से मिलने पर हंगामा क्यों? BJP बोली- नीतीश को मोदी और शाह का फोबिया

बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “दिल्ली के 17वें भारतीय सहकारिता सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मौजूद थे, इसमें MLC सुनील कुमार सिंह ने भाग लिया। सिर्फ इसीलिए सीएम नीतीश ने सुनीलजी की सार्वजनिक बेईज्जती की। क्या सीएम नीतीश को पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का फोबिया हो गया है?” उन्होंने इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें सुनील सिंह अमित शाह एवं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत अन्य नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं।

सुनील सिंह ने दी सफाई
अमित शाह के साथ तस्वीर पर हंगामा होने के बाद एमएलसी सुनील सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वे बिस्कोमान के अध्यक्ष हैं और यह केंद्र के सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आता है जिसके मंत्री अमित शाह हैं। 14 जून को सहकारिता सम्मेलन आयोजित हुआ था। सुनील सिंह ने कहा कि वह एक प्रतिनिधि के नाते इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसमें पीएम मोदी भी आए थे। उसकी फोटो फेसबुक पेज पर डाली तो बखेड़ा कर दिया गया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि सुनील सिंह लालू परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं।

नीतीश ने सुनील सिंह को लताड़ लगाई
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन सदन में सोमवार को हुई महागठबंधन की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह को जमकर लताड़ लगाई। सीएम ने उनसे कहा कि आप लालू यादव के करीबी हैं और अमित शाह के साथ फोटो खिंचाते हैं, बीजेपी से लोकसभा का टिकट लेना चाहते हैं, यह ठीक नहीं है। खबर ये भी है कि इस दौरान सुनील सिंह सीएम नीतीश से भिड़ गए, वहां मौजूद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीचबचाव के बाद वे शांत हुए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *