Press "Enter" to skip to content

क्या सीएम नीतीश कुमार को जदयू में टूट की सता रही चिंता? एक-एक कर मिल रहे हैं विधायकों से

पटना: पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा नेता आरसीपी सिंह और गिरिराज सिंह ने कई मौकों पर जनता दल यूनाइटेड में टूट की संभावनाएं जताई थीं. भाजपा के बड़े नेताओं की ओर से कहा गया कि जनता दल यूनाइटेड के कई विधायक राजद के साथ जाने से खुश नहीं हैं और अब वे भाजपा के संपर्क में हैं. इन नेताओं तो यहां तक दावा किया कि जल्द ही जनता दल यूनाइटेड में भारी टूट होने वाली है. अब खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक-एक कर पार्टी के सभी विधायकों से मिल रहे हैं. नीतीश कुमार के इन विधायकों से मिलने का कारण नहीं बताया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वे सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पार्टी में कोई टूट न हो।

Why Nitish kumar Tamil Nadu tour cancelled JDU gave reason BJP said bihar CM  is under pressure - नीतीश का तमिलनाडु दौरा क्यों हुआ रद्द? जेडीयू ने बताई  वजह; बीजेपी बोली- दबाव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह से अभी तक कई विधायकों से मुलाकात की है. हालांकि मुलाकात के बाद कोई भी विधायक मुख्यमंत्री से हुई बातचीत की बहुत जानकारी देते नजर नहीं आए. हालांकि कुछ विधायकों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें एकजुट रहने को कहा है.

जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्षी एकता का दारोमदार है. इसलिए वे यह कतई नहीं चाहेंगे कि उन्हीं की पार्टी से तो’ड़फोड़ की खबरें सामने आए. विपक्षी दलों के बीच में नीतीश कुमार ने जिस तरह से खुद को मजबूत नेता के रूप में पेश किया है और जिस तरह से भाजपा उन्हें निशाना बना रही है, उससे नीतीश कुमार पहले अपने दल के कील-कांटे दुरुस्त कर लेना चाहते हैं. वे यह भी नहीं चाहेंगे यदा-कदा जो खबरें आजकल शरद पवार की पार्टी से आ रही है, उसी तरह की खबरें जेडीयू से भी आए. इसलिए वे अपने सभी विधायकों से मिल रहे हैं और पार्टी की एकता को सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *