Press "Enter" to skip to content

बिहार: 3 फीट के योगेश, साढ़े 3 फीट की पूजा दोबारा करेंगे शादी, जानिए आखिर क्या वजह?

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी में तीन फुट के योगेन्द्र और साढ़े तीन फुट की पूजा दोबारा शादी करेंगे। सुनने में भले अटपटा लग रहा हो लेकिन हकीकत यही है। 20 अक्टूबर 2022 को पुनौराधाम मंदिर में ईश्वर को साक्षी मानकर समाज के सामने योगेन्द्र ने पूजा का हाथ थामा था। लेकिन सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ के लिए दोनों ने निबंधन विभाग में निबंधन कराया है और पांच जून को अधिकारियों के समक्ष दोबारा निबंधित शादी करेंगे। इसके बाद ही उन्हें अंतरजातीय विवाह और दिव्यांग सहायता राशि मिलेगी। योगेन्द्र और पूजा ने अपने विवाह को निबंधित कराने के लिए मैरेज ऑफिस में तीन मई को आवेदन दिया। इसके बाद पांच जून को उनके निबंधित विवाह की तिथि तय की गई है।

3 फीट के योगेश, साढ़े 3 फीट की पूजा दोबारा करेंगे शादी, जानिए आखिर क्या वजह? सुर्खियों में रही थी जोड़ी

सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए दोबारा शादी
योगेन्द्र ने बताया कि उसे और पूजा को दिव्यांग सहायता राशि के तहत एक-एक लाख रुपये और अंतरजातीय विवाह योजना के तहत ढाई लाख रुपये पूजा को मिलना है। योजनाओं का लाभ पाने के लिए आवेदन करने पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि निबंधित विवाह करने वालों को ही लाभ मिलेगा। इसके बाद दोनों ने निबंधन के लिए आवेदन किया है। बीते अक्टूबर में शादी के बाद दोनों सुर्खियों में आए 20 अक्टूबर 2022 को तीन फुट के योगेन्द्र और साढ़े तीन फुट की पूजा की पुनौराधाम मंदिर में शादी हुई थी। यह अनोखी शादी रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। देखते ही देखते, राज्य के कई हिस्सों से पूजा और योगेन्द्र से मिलने पहुंचने लगे।

सोशल मीडिया पर हिट है जोड़ी
पूजा और योगेंद्र की जोड़ी सोशल मीडिया पर हो रही हिट योगेन्द्र और पूजा की शादी के बाद दोनों की अनोखी जोड़ी सोशल मीडिया पर हिट हो गयी। आज सोशल साइट्स पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए राज्य के कई हिस्सों से यू-टूयूबर दोनों के साथ रील्स बना रहे हैं। योगेन्द्र और पूजा ने भी सोशल साइट्स पर अपना चैनल बनाया है। दोनों के करीब 50 हजार फॉलोअर्स हैं। पूजा और योगेन्द्र के वीडियो को करीब 50 लाख लोग अबतक देख चुके हैं।

भोजपुरी स्टार्स के साथ किए स्टेज शो
योगेन्द्र ने बताया उसे खेसारी लाल यादव और प्रमोद प्रेमी के साथ स्टेज शो करने का मौका मिला लेकिन उसे कोई फायदा नहीं मिला। इसके बाद वह मुख्यालय की सड़कों पर भटकता रहता और लोगों के मनोरंजन का साधन बना रहता था। इसी दौरान पूजा से उसकी शादी हो गई। दोनों की रातोंरात हिट हो गयी। दोनों ने सोशल मीडिया पर रील्स बनाना शुरू किया और लोग उसे पसंद करने लगे।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *