Press "Enter" to skip to content

मिशन 2024 के लिए देश के दौरे पर कब निकलेंगे सीएम नीतीश कुमार? मंत्री संजय झा ने बताया

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार देश भर की यात्रा पर निकलने वाले हैं।  भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की मुहिम को और धार देने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही दौरे पर निकलेंगे। जदयू के वरिष्ठ नेता तथा सरकार के सूचना जनसम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा ने शुक्रवार को पत्रकारों के सवाल पर इसकी जानकारी दी। मंत्री संजय झा जदयू दफ्तर में जदयू की जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी एकता पर नीतीश कुमार के प्रयास का बेहतर परिणाम सामने आएगा।

मिशन 2024 के लिए देश के दौरे पर कब निकलेंगे CM नीतीश कुमार? मंत्री संजय झा ने बताया

श्री झा ने कहा कि विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार से बाहर जाएंगे और उन तमाम लोगों से मिलेंगे जिनसे उनकी मुलाकात अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता को लेकर नीतीश कुमार की अच्छी मीटिंग दिल्ली में हुई। सबकी मंशा है कि अधिकतम लोग साथ आयें। कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस में इसे ऐेतिहासिक कदम बताया है। इसके बाद इस मुहिम की दिशा तय हो गई है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी से भी मुख्यमंत्री जी मिले, बातचीत हुई। सही दिशा में चीजें चल रही हैं। जल्द ही इसका और परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सुशील मोदी हमेशा कुछ न कुछ बोलते रहते हैं खबर में बने रहने के लिए। जब शराबबंदी है, शरा’ब आप बेचते और पीते हैं तो कानून तोड़ते हैं। अप’राधी हैं कि नहीं? मुख्यमंत्री जी ने गरीबों तथा उनके बच्चों के भविष्य की बेहतरी के लिए शरा’बबंदी लागू की है।

सरकार का फोकस आपूर्तिकर्ताओं को पकड़ना है। उपेन्द्र कुशवाहा की अमित शाह से मुलाकात पर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। नई शिक्षक भर्ती नियमावली को लेकर संजय झा ने कहा कि क्वालिटी टीचर की बहाली के लिए इस तरह के कदम को उठाया जा रहा है। बताया कि बिहार सरकार द्वारा सिमरिया घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम जोर-शोर से चल रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *