बांका: अवैध श’राब की बरामदगी एवं श’राब त’स्कारों की गिर’फ्तारी के लिए लगातार चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत जिले के सभी थाना अध्यक्षों के द्वारा लगातार छापामारी एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में धनकुंड थानांतर्गत बबुरा गांव के पास प्त सूचना के आधार पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक श’राब त’स्कर को गिरफ्तार किया गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पिक-अप वाहन पर धान के भूसी लदे बोरे के नीचे छीपाकर रखे कुल 101 कार्टून, 2172 बोतल में विदेशी श’राब बरामद की गयी हैं। बरामद कुल श’राब की मात्रा 909 लीटर विदेशी श’राब बताई गयी हैं। इस मामले में कार्रवाई की जा रही हैं।




















Be First to Comment