Press "Enter" to skip to content

बिहार में हो रहा विकास, बोली राबड़ी देवी … BJP को नहीं पच रही महागठबंधन की सरकार

पटना: बिहार विधानमंडल बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज के दिन की शुरआत के साथ ही विपक्षी दलों के तरफ से सातरुढ़ दलों के खिलाफ विवादित बयानबाजी और गलवान मुद्दों को लेकर हंगामा किया जा रहा है। विपक्षी दल भाजपा के तरफ से दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया गया है।

bihar first lady cm rabari devi birthday attacks on bjp jdu reaction on cm  nitish kumar joining in mahagathbandhan - अपने जन्‍मदिन पर राबड़ी देवी ने  बीजेपी पर किया वार, जानिए नीतीश

विधानसभा के अंदर भाजपा के विधायक कुर्सी लेकर विरो’ध प्र’दर्शन करने लगे। वहीं, दूसरी तरफ विधान परिषद् के अंदर भी नेता विपक्ष सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला किया है। इस बीच अब इस हंगामे को लेकर बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

बिहार विधान परिषद् में राजद नेत्री और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि, विपक्ष का काम है हंगामा करना।  लेकिन, इस तरह से हंगामा नहीं करना चाहिए।  बिहार में बेहतर तरीके से सरकार चल रही है। इसके बाबजूद विपक्ष के लोग हंगामा कर रहे हैं। बिहार में हर जगह विकास हो रहा है।  अमन- शांति के साथ सरकार चल रही है। लेकिन, विपक्ष में बैठे लोगों के पेट में यह बात पच नहीं रही है कि सरकार इतनी बेहतर तरीके से सरकार कैसे काम कर रही है।
इसके आलावा उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि, यह हमारे लिए बेहद ख़ुशी की बात है कि सीएम नीतीश कुमार 73 साल के हो गए हैं। इसके आलावा लालू के पटना आने के सवालों पर उन्होंने कहा कि, वो फिलहाल पटना नहीं आ रहे हैं।  उनको डॉक्टरों ने अधिक ट्रेविलंग करने से मना किया है।  इसलिए फिलहाल वो दिल्ली में ही रहेंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *