Press "Enter" to skip to content

समाधान यात्रा: सवालों के बीच जब सीएम नीतीश अपने ही मंत्री को ढूंढने लगे, जानिए क्यों?

अररिया: शुक्रवार को अररिया में समाधान यात्रा के दौरान एक मजेदार वाकया सामने आया। जब मीडिया के सवालों के दौरान सीएम नीतीश अपने ही मंत्री को ढूंढने लगे। और जब मंत्री जी सामने आए तो नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। दरसअल अररिया में समाधान यात्रा के दौरान जब मीडिया ने नीतीश से पूछा कि कोसी त्रासदी के बाद से सब कुछ उजड़ गया था। लेकिन आपके आने से काफी कुछ ठीक हो गया है। लेकिन खामियां अभी भी हैं।

समाधान यात्रा: सवालों के बीच जब CM नीतीश अपने ही मंत्री को ढूंढने लगे, और जब मिले तो लगने लगे ठहाके

जिस पर नीतीश कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि हम ये नहीं कह रहे कि सबकुछ ठीक हो गया है। लेकिन काफी कुछ काम हो गया है। और बाकी काम भी होगा। इसी दौरान वो जल संसाधन मंत्री संजय झा को पुकारने लगे। लेकिन संजय उनके साथ नहीं थे। और फिर बुलाने पर जब वो आए तो नीतीश कुमार ने कहा, कि कोसी वाली बात पर भाग रहे हैं। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। सीएम ने कहा कि इनको हम इसलिए साथ लेकर चलते इन्ही के विभाग का मामला और वैसे भी इनको हम भेजते रहते हैं। और जो काम नहीं हुआ वो ये देखते हैं।

अररिया के विकास कार्यों का जायजा लिया
आपको बता दें अररिया में समाधान यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने विकास कार्यों का जायजा लिया और कई योजनाओं का उद्घाटन किया। नारायणपुर गांव में उन्होंने पोखरा का अवलोकन किया और बत्तख पालन के साथ साथ मत्स्य पालन को देखा।

सीएम ने नारायणपुर गांव में जलपरी जीविका मत्स्य पालन, सोलर लाइट, हर घर जल नल योजना, बत्तख घर का अवलोकन किया है। साथ ही मुख्यमंत्री खेल भवन का भी उद्घाटन किया। खेल भवन परिसर में ही जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जीविका दीदियों से संवाद किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान यात्रा के बाद सभी जगहों की समीक्षा होगी। इसके बाद जहां जो कमी होगी वहां कार्य होगा।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *