Press "Enter" to skip to content

बिहार: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सड़क दुर्घ’टना में बाल-बाल बचे, चार घाय’ल

पटना: केंद्रीय मंत्री अश्विनी एक सड़क हाद’से में बाल-बाल बच गए। बक्सर से पटना लौटने के क्रम में डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर में  कारकेड में चल रही क़ोरानसराय थाने की गाड़ी पलट गयी। इसके ठीक पीछे मंत्री की गाड़ी चल रही थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी अपनी इनोवा कार में सवार थे। ड्राइवर के सूझबूझ से बड़ी दुर्घ’टना टल गई। दुर्घ’टना रविवार की रात को हुई। घ’टना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

Bihar News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे दुर्घटना में बाल-बाल बचे, कारकेड में शामिल थाना की गाड़ी पलटी; चार घायल

इस सड़क हाद’से में समेत चार पुलिसकर्मी  घाय’ल हो गए।  पुलिस गाड़ी का ड्राइवर भी चो’टिल हो गया।सभी केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में शामिल थे। दो पुलिसकर्मियों को अधिक चो’टें आईं हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अपनी देख रेख में घा’यलों को अस्पताल ले गए। जो दो कर्मी ज्यादा घाय’ल हैं उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।

मंत्री अश्विनी चौबे ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डुमराव के मठीला-नारायणपुर रोड पर पुल के नहर में कारकेड में चल रही कोरानसराय थाने की गाड़ी दुर्घ’टनाग्रस्त हो गई। घाय’ल पुलिसकर्मियों और चालक को लेकर डुमराव सदर अस्पताल ले जा रहा हूं। उसके बाद मंत्री अश्विनी चौबे घा’यलों को लेकर सदर अस्पताल गए। वहां इलाज के दौरान खुद डटे रहे। मंत्री ने बताया कि सभी घाय’ल खतरे से बाहर हैं।

उन्होंने कहा कि सभी ने जो बहादुरी दिखाई है उसके लिए धन्यवाद देता हूं। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अजय तिवारी, अंगरक्षक नागेंद्र कुमार चौबे, मोहित कुमार, धनेश्वर कुमार, कुंजबिहारी ओझा, एएसआई जयराम कुमार, मुकेश कुमार, सुजय कुमार, प्रेमकुमार सिंह ने फुर्ती दिखाते हुए नहर में पलटी गाड़ी से पुलिस कर्मियों को निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गाड़ी से  एक जवान का हथि’यार को भी निकाला गया। मंत्री ने उन्हें पुरस्कृत करने की बात कही।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे गंगा के पावन तट पर दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास पर विदेशी पर्यटकों से मिलने बक्सर गए थे। मंत्री ने सभी विदेशी यात्रियों का स्वागत और अभिनंदन किया। उसके बाद वे पटना लौट रहे थे।  इससे पहले उन्होंने विदेशी पर्यटकों को बक्सर की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया।अश्विनी चौबे ने कहा कि यह रिवर क्रूज यात्रा नदी किनारे स्थित शहरों में पर्यटन व रोजगार के दृष्टिकोण से मील का पत्थ’र साबित होगी। प्रधानमंत्री का यह प्रयत्न पर्यटन को बढ़ावा देगा।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *