Press "Enter" to skip to content

ये कैसी शरा’बबंदी! पानी फैक्ट्री में बनती थी श’राब, स्प्रीट और बड़े ब्रांड के रैपर-बोतल बराम’द

पटना: पूर्ण शरा’ब बंदी वाले बिहार की राजधानी में सरकार की नाक तले श’राब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पानी बनाने वाली फैक्ट्री में महंगे ब्रांड के श’राब बनाए जाते थे। छापेमारी में भारी मात्रा में स्प्रि’ट,  श’राब की महंगे ब्रांड की बोतलें और उनका रैपर के साथ श’राब बनाने के अन्य सामान बरा’मद किए गए हैं।  छापेमारी टीम ने 2 लोगों को गिर’फ्तार भी किया है।

ये कैसी शराबबंदी!  नीतीश के शहर पटना  में पानी फैक्ट्री में बनती थी शराब, स्प्रीट और बड़े ब्रांड के रैपर-बोतल बरामद

एएसपी अभिनव धीमान ने बताया मद्य निषेध विभाग को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। जानकारी दी गई थी कि बिहटा के रामनगर गांव में एक वाटर प्लांट में अवै’ध तरीके से अंग्रेजी शरा’ब बनाई जा रही है। टीम का गठन कर छापेमारी की गई तो भारी मात्रा में स्प्रि’ट बराम’द किया गया।  मौके से कई बड़े ब्रांड वाली कंपनियों के रैपर और शरा’ब की बोतलें भी बरामद की गई।

वहां से गाड़ियों के नंबर प्लेट भी मिले हैं।  पुलिस ने फैक्ट्री में मौजूद 2 लोगों को गिर’फ्तार कर लिया।  गिर’फ्तार आरो’पियों से पूछताछ की गई।  उन्होंने एक गोदाम की जानकारी दी।  गोदाम में जब टीम पहुंची तो दंग रह गई।

राजधानी क्षेत्र में ऐसा गोदाम पाया गया जहां हजारों लीटर स्प्रिट जमा की गई थी। टीम यह सोच कर हैरान हो गई कि इतनी स्प्रिट यहां तक लाए कैसे गए।  पकड़े गए दोनों आरो’पियों से पूछताछ की जा रही है ताकि असली मा’फिया तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पानी फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DRINKSMore posts in DRINKS »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *