Press "Enter" to skip to content

बिहार की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से फेमस है दरभंगा, कल्चरल और ऐतिहासिक धरोहर की खान हैं ये जगहें

उत्तरी बिहार में बागमती नदी के पूर्वी तट पर स्थित दरभंगा बिहार का छठा सबसे बड़ा शहर है। दरभंगा अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए विश्वविख्यात है। नाम के अर्थ के अनुसार इसे ‘गेटवे ऑफ बंगाल’ में कहा जाता था। शहर को दरभंगा जिले का मुख्यालय और मिथिला क्षेत्र की राजधानी माना जाता है। बिहार की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विख्यात दरभंगा बॉलीवुड अभिनेताओं, राजनीतिक हस्तियों और कवियों सहित देश की कई प्रसिद्ध हस्तियों की जन्मस्थली भी है।

बिहार की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से फेमस है दरभंगा, कल्चरल और ऐतिहासिक धरोहर की खान हैं ये जगहें

दरभंगा शहर की सुंदरता को इसके राजसी ऐतिहासिक अवशेषों से पूरी तरह से वर्णित किया गया है, जो शहर को आकर्षक बनाते हैं। शानदार कारीगरी से बनाए गए महल, लोक परंपराएं और समृद्ध कला और संगीत पर्यटकों को आसानी से अपनी ओर खींच लाते हैं।

ऐतिहासिक महत्व

दरभंगा अपने अतीत के लिए विश्वविख्यात है। बिहार के सबसे पुराने शहरों में से एक है। दरभंगा राजघराना कला संस्कृति और स्थापत्य के संरक्षण के अलावा दान परंपरा के लिए भी विख्यात है। दरभंगा मधुबनी पेंटिंग के लिए भी काफी फेमस है।

दरभंगा किला 

दरभंगा में घूमने की सबसे खास जगह दरभंगा किला है। एक समय में देश की सबसे अमीर रियासत कही जाने वाली दरभंगा रॉयल फैमिली ने इस फोर्ट का निर्माण करवाया था। फोर्ट में ऐतिहासिक वस्तुओं के संग्रह के साथ-साथ स्थापत्य कला का बेहतरीन प्रदर्शन है।

शहर के संग्रहालय हैं बेहद खास

दरभंगा शहर कई दिलचस्प संग्रहालय भी हैं। चंद्रधारी संग्रहालय और महाराजाधिराज लक्ष्मेश्वर सिंह संग्रहालय सबसे खास हैं। राजसी वस्तुएं इन्हीं संग्रहालयों में रखी गयी हैं।

 पैलेस और मंदिरों के लिए विश्वविख्यात

दरभंगा के प्रसिद्ध विरासत नारगोना पैलेस, आनंद बाग पैलेस, श्यामा माई मंदिर और कुशेश्वर अस्थान शिव मंदिर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए विश्वविख्यात हैं। देश विदेश के सैलानी इन पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए आते हैं।

दरभंगा शहर बिहार की राजधानी पटना से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शहर में ठहरने और खाने पीने की बेहतरीन व्यवस्था भी है। खासकर सितंबर से मार्च तक देश विदेश के पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। दरभंगा शहर की कनेक्टिविटी सड़क, रेल और एयर तीनों तरीके से बेहतर है। हाल ही में दरभंगा एयरपोर्ट से घरेलु उड़ानें शुरू हो गयी हैं।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *