पटना-गया स्टेट हाईवे-1 के धनरुआ थाना स्थित पभेड़ी मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह एक मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने स्कूल जा रही दो ममेरी और फुफेरी बहनों को रौं’द दिया। जिससे दोनों बुरी तरह ज’ख्मी हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को धनरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गं’भीर स्थिति को देखते हुये पटना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पटना में डुमरा गांव निवासी राहुल कुमार शर्मा की पुत्री 8 वर्षीया आंचल कुमारी उर्फ प्रिया राज की शुक्रवार की देर शाम मौ’त हो गई। वहीं दूसरी बच्ची का इलाज पटना में ही चल रहा है।

घ’टना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। वहीं अस्पताल में बच्ची की मौ’त के बाद परिजन श’व को लेकर शुक्रवार की रात धनरूआ थाना पहुंचे। पुलिस ने श’व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में मृ’तका के पिता राहुल कुमार शर्मा ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

सड़क हा’दसे की पुष्टि करे हुए पुलिस ने बताया कि डुमरा गांव के राहुल कुमार शर्मा की पुत्री आंचल कुमारी और गांव के ही चितरंजन कुमार की 9 वर्षीय बेटी तान्या प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह घर से पभेड़ी मोड़ स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ने जा रही थी।

पभेड़ी मोड़ के पास विद्यालय से कुछ दूर पहले एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद डाला। जिसमें दोनों बुरी तरह जख्मी हो गई थीं। पटना में इलाज के दौरान आंचल कुमारी की मौ’त हो गयी। आँचल डुमरा स्थित अपने नाना भागवत ठाकुर के यहां रहकर पढ़ती थी। जबकि तान्या का पटना में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ड्राइवर की खोज शुरू कर दी है।























Be First to Comment