राजधानी पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र के पटना-औरंगाबाद एनएच 139 पर शनिवार की देर रात बालू लदे तेज र’फ्तार ट्रैक्टर व बाइक की जो’रदार ट’क्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौ’त हो गई। दुर्घ’टना के बाद एक की मौके पर ही मौ’त हो गई, जबकि दो को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घाय’लों ने दम तो’ड़ दिया।

मृ’तकों की पहचान बसंतपुर गांव निवासी 80 वर्षीय फूलन राम, उनकी 75 वर्षीय पत्नी देवंती देवी और 25 वर्षीय नाती रजनीश कुमार के रूप में हुई है। उधर, टक्कर के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीयों ने बताया कि फूलन राम अपनी पत्नी देवंती के साथ बसंतपुर गांव में रहते थे। उनकी एक बेटी की शादी पालीगंज इलाके में हुई थी। मां की मौ’त के बाद उनके दो बेटे रजनीश कुमार और उसका छोटा भाई सुमित कुमार नाना-नानी के पास बसंतपुर गांव रह रहे थे। रजनीश ट्रक चलाता था।

लोगों ने बताया कि शनिवार की रात पपीता तोड़ने के विवाद पर फूलन राम का उनके भाई राघव राम से झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान बीच बचाव करने आने पर चचेरे मामा ने रजनीश की पि’टाई कर दी थी। वहीं, धक्कामुक्की में उसके घर का दरवाजा भी क्ष’तिग्रस्त हो गया था।

वि’वाद की शिकायत करने रजनीश कुमार अपने नाना फूलन राम और नानी देवंती देवी को बाइक पर बिठाकर रानीतलाब थाने लेकर जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 10 बजे जैसे ही वे थाने के समीप पहुंचे। हाइवे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जो’रदार ट’क्कर मा’री और उन्हें कु’चल दिया। दुर्घ’टना में फूलन राम की घट’नास्थल पर ही मौ’त हो गई, जबकि देवंती देवी और रजनीश कुमार को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौ’त हो गई।

सूचना के बाद रानीतालाब पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को ट’क्कर मा’रने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर से अवै’ध रूप से बालू ले जाया जा रहा था। ट्रैक्टर के नाम पर कोई चालान नहीं था। रानीतालाब के थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान की जा रही है। मालिक की पहचान होते ही चालक को भी गि’रफ्तार कर लिया जाएगा।





















Be First to Comment