Press "Enter" to skip to content

पूर्णिया : मंदिर परिसर से गोबर हटाने के विवा’द में गो’लीबारी, एक घा’यल

पूर्णिया: मंदिर परिसर में रखे गोबर हटाने के वि’वाद को लेकर एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गो’ली चला दी, जिसमें दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गो’ली लग गई। घट’ना सोमवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के खैरूगंज में हुई। गो’ली से घा’यल खैरूगंज निवासी ओम प्रकाश यादव का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

मंदिर परिसर से गोबर हटाने के विवाद में गोलीबारी, एक घायल

घायल के बयान पर सदर थाने की पुलिस ने खैरूगंज के एक आ’रोपी को गि’रफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक आरो’पी भावेश कुमार यादव को पकड़ा गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर अस्पताल में इलाजरत ओम प्रकाश यादव ने बताया कि उनके घर के पास मंदिर है, जहां परिसर का बाउंड्री किया जा रहा है। आज मिस्त्री काम पर लगा हुआ था।

मंदिर परिसर के पास में रहने वाले महेंद्र यादव समेत उनके पुत्रों को मंदिर परिसर में रखा गोबर हटाने के लिए कहा गया। इतना कहते ही महेंद्र यादव का पुत्र भवेश कुमार यादव, रोबिन यादव और अरविंद कुमार यादव उन पर जा’नलेवा हम’ला कर दिया। भावेश यादव और रोबिन यादव उन पर गो’ली चलाने लगे। वह जान बचाकर भागने लगे तब तक भावेस और रोबिन दोनों ने चार गोलियां चलाई, जिसमें एक गो’ली उनके दाहिने हाथ पर लगी।

घ’टना के बाद देवानंद यादव के घर से भावेश कुमार यादव को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर से गोबर हटाने के लिए उनके अलावा कई लोगों द्वारा महेंद्र यादव के परिवार को पहले से कहा जा रहा था, लेकिन वे लोग गोबर नहीं हटा रहे थे। आज मंदिर परिसर का निर्माण चल रहा था और वह वहां अकेले काम करवा रहे थे। इस वजह से वह हम’लावरों के बीच घिर गए।

Share This Article
More from PURNIAMore posts in PURNIA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *