Press "Enter" to skip to content

सुधाकर सिंह ने फिर दिखाए बगावती तेवर, नीतीश कैबिनेट की बैठक के बीच से उठकर गए

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार के खि’लाफ मोर्चा खोल दिया है। उनके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराजगी की खबर सामने आई है। मंगलवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक के बीच में ही सुधाकर सिंह उठकर चले गए।

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने फिर दिखाए बगावती तेवर, नीतीश कैबिनेट की बैठक के बीच से उठकर गए, लालू से मिले

बताया जा रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इससे पहले सुधाकर सिंह ने अपने विभाग पर सवाल उठाते हुए खुद को चो’रों का सरदार बताया। इसके बाद नीतीश सरकार की हर खेत तक पानी पहुंचाने के दावे को भी झूठा करार दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को महागठबंधन सरकार की कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए। सुधाकर के कैबिनेट की बैठक के बीच से ही निकलने के बाद तरह-तरह की सियासी अटकलें लगाई जाने लगी हैं। माना जा रहा है कि बैठक में सुधाकर सिंह के अपने विभाग पर सवाल उठाए जाने के बयान पर चर्चा हुई। इसके बाद वे उठकर चले गए। मिली जानकारी के मुताबिक, दावा है कि सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश को कृषि मंत्री पद से इस्तीफा देने की भी धम’की दी।

हालांकि यह भी बताया गया कि सुधाकर सिंह जब निकले तबतक कैबिनेट की बैठक लगभग खत्म होने वाली थी। बैठक से निकलने के बाद सुधाकर सिंह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने लालू से कई मुद्दों पर बात की। सुधाकर ने फिलहाल बैठक के बीच में छोड़े जाने का कारण नहीं बताया है।

इससे पहले सुधाकर सिंह ने मंगलवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा कि वह कृषि विभाग के बारे में दिए गए अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा था कि कृषि विभाग के कर्मचारी और अफसर चोर हैं और वो खुद चोरों के सरदार हैं। इसके बाद से वे विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *