बाबा बूढ़ानाथ के पंडितों के मंगलाचरण के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को भागलपुर में शुरू हो गयी है। बैठक में सभी जिले के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और प्रभारी शामिल हो रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह लोकसभा सांसद संजय जायसवाल, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को बैठक में शामिल हुए।
बूढ़ानाथ के पंडितों ने किया मंगलचरण
भाजयुमो बिहार प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, प्रभात श्रीवास्तव, महामंत्री जितेन्द्र कुशवाहा, धर्मेन्द्र तिवारी, प्रदेश मंत्री सीमांत पटेल, हिमांशु यादव आदि कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं।
कार्यक्रम की शुरूआत बाबा बूढ़ानाथ के पंडितों के मंगलाचरण और पार्टी के झंडा के ध्वजारोहण के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कम समय के बावजूद भाजयुमो द्वारा बेहतर तैयारी की गयी है। भागलपुर के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
वरिष्ठ भाजपा नेता होंगे शामिल
भागलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि बुधवार को राज्यसभा सांसद सह बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के अलावा पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन,नंदकिशोर यादव,मंगल पांडेय,सम्राट चौधरी समेत कई अन्य नेताओं के आने का कार्यक्रम है। दो दिन में 11 सत्रों को भाजपा नेता संबोधित करेंगे।
Be First to Comment