Press "Enter" to skip to content

बिहार में कॉ’लगर्ल संग डांस करने वाला पूर्व एसएचओ बर्खास्त, जानें पूरा मामला

श’राब, शबाब के साथ और बिहार पुलिसिंग पर सवाल उठाने वाले दो पुलिसकर्मी को सेवा से बर्खा’स्त कर दिया गया है। कोसी रेंज के डीआईजी शिवदीप वामनराव लांडे ने दोनों पदाधिकारी के खि’लाफ लगाए गए आरो’पों की समीक्षा करने के बाद डीआईजी ने सहरसा एसपी लिपि सिंह के मंतव्य को सही मानते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया।

बिहार में कॉलगर्ल संग डांस करने वाला पूर्व SHO बर्खास्त, नशे में गाली देने वाले जमादार पर भी गिरी गाज

शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीआईजी ने बताया कि इसी साल 21 फरवरी को तत्कालीन सदर थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद का सोशल मीडिया पर श’राब और कॉलगर्ल के साथ मस्ती करने संबधी वीडियो वायरल हुआ था।

वायरल वीडियो की जांच सहरसा एसपी लिपि सिंह द्वारा कराने पर वीडियो सही पाया गया और पदाधिकारी निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश दिया गया। एसपी द्वारा आरोपित पुअनि के विरूद्ध संचालित विभागीय कार्यवाही के बाद दोषी पाते हुए सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई थी।

बिहार में पूर्ण शरा’बबंदी है। आरो’पों की समीक्षा के बाद एसपी के मंतव्य को सही पाते हुए इन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं फरवरी महीने में ही एक दूसरे वायरल वीडियो में सअनि उदयनाथ शर्मा को रात में गश्ती के दौरान सरकारी वाहन को किसी सूनसान स्थान पर वाहन रोककर कुछ अन्य लोगों साथ मिलकर श’राब का सेवन किया जा रहा था। बिहार पुलिसिंग पर सवाल उठाते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी को असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज दिया जा रहा था।

इस वीडियो की सत्यता जांच एसपी द्वारा कराने पर वीडियो सही पाये जाने की पुष्टि हुई। जिसके बाद निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही संचालन करने का आदेश दिया गया। विभागीय कार्रवाई में दो’षी पाते हुए एसपी द्वारा सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई।

डीआईजी ने कहा कि आरोपित द्वारा पूर्ण शरा’बबंदी रहने के बाद इस प्रकार का कृत किया गया है। वरीय पुलिस पदाधिकारी के विरूद्ध असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए कर्तव्यहीनता का परिचय दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में श’राबबंदी कानून लागू है और इसमें जीरो टालरेंस है। इसके खि’लाफ किसी पदाधिकारी द्वारा उल्लंघन करने पर बर्खास्तगी सुनिश्चित है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAHARSAMore posts in SAHARSA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *