Press "Enter" to skip to content

बेतिया में पेड़ से बांधकर युवक की पि’टाई, छोड़ने के लिए हाथ जोड़ता रहा युवक

बेतिया में पेड़ से बां’धकर एक व्यक्ति की पि’टाई करने का मामला सामने आया है। युवक के दोनों हाथ को रस्सी से बांधा गया है।

दोनों हाथ बंधा हुआ है।

वह बार-बार छोड़ने के लिए मिन्नतें मांग रहा है। लेकिन, भीड़ उसे छोड़ नहीं रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गया है। लोग इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं।

खुद को निर्दोष बता रहा है आ’रोपी

पूरा मामला बैरिया थाना इलाके के तिलंगही गांव का है। पी’ड़ित युवक का नाम विनोद (30 साल) है। वीडियो में विनोद खुद को निर्दोष बता रहा है। लेकिन, ग्रामीणों की ओर पूछने पर अपने दो अन्य साथी का भी नाम ले रहा है। वह दिलीप और राकेश का नाम ले रहा है।

घर में घुसने की कोशिश कर रहा था

दरअसल, ग्रामीणों ने बुधवार की रात चो’री करने के आ’रोप में युवक को पकड़ लिया था। ग्रामीणों के मुताबिक आ’रोपी विनोद दो साथियों के साथ तिलंगही गांव में एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान लोगों को पता चल गया। फिर सभी भागने लगे।

ग्रामीणों ने दौड़ कर आरोपी विनोद को पकड़ लिया। जबकि, उसके दो साथी दिलीप और राकेश भागने में सफल रहे।हालांकि, इस मामले में बैरिया थानाध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वीडियो उन्हें भी मिला है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *