Press "Enter" to skip to content

एक ही रात दो घरों में 10 लाख की डकै’ती, बद’माशों ने पि’स्टल के बल पर घ’टना को दिया अंजाम

सीवान: एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के दो अलग-अलग घरों में शुक्रवार की रात लगभग 12:30 बजे छह से सात की संख्या में पहुंचे नकाबपोश बेखौ’फ डकै’तों ने पि’स्टल के बल पर लू’टपाट की घ’टना को अंजाम दिया है। डकै’तों ने दोनों मकानों से तकरीबन 10 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ किया है।डकैती के बाद बिखरा सामान।

इस संबंध में पी’ड़ित दोनों मकान मालिक अशोक सिंह एवं बृजकिशोर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इधर घ’टना की जानकारी के बाद शनिवार की सुबह पहुंची एमएच नगर थाने की पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में पी’ड़ित महिला ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे 6 से 7 की संख्या में नकाबपोश डकै’त उनके घर में पहुंचे और उन्हें जगा दिया। फिर महिला के दोनों कंधों पर ग’न सटाकर बोलने लगे कि तुम्हारा बेटा कहां है। उसको मा’रने के लिए आए है। बड़ा बाबू ने हमें भेजा है। तुम्हारा बेटा गन रखा हुआ है। जल्दी बताओ कहां गन है। उसके बाद महिला बोली कि मेरा बेटा यहां नहीं है बाहर रहता है।

डकैतों ने कहा तुम झूठ बोल रही हो यह बाइक किसका है यह बाइक कौन चलाता है। यह टीवी किसका है कौन देखता है। कहते हुए डकैत उनके घरों में तलाशी लेने लगे। और एक-एक करके गहने समेत तकरीबन 6 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया। और आराम से निकलते बने।

वहीं दूसरे घर में लूट की वा’रदात देने पहुंचे डकैतों के संबंध में एक महिला दुर्गावती देवी ने बताया कि डकै’तों ने जबरन दरवाजा तो’ड़कर उनके घर में घुसे और करीब छह से सात थाना गहना और 20 हज़ार रुपये की लू’ट की गई है।

कहते हैं अधिकारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि देर रात दो लोगों के घरों में डकै’ती का मामला प्रकाश में आया है पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम को लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *