Press "Enter" to skip to content

वैशाली में नवविवाहिता का फं’दे से लटका मिला श’व, मायके पक्ष ने दहेज ह’त्या का लगाया आ’रोप

वैशाली जिले के गौरौल थाना क्षेत्र के चकव्यास गांव में सोमवार को एक नवविवाहिता का फं’दे से ‘ल’टका श’व मिला। मायके वालों का आरो’प है कि दहेज के लिए महिला की ह’त्या कर श’व को फं’दे से लट’का दिया गया है। महिला 4 माह की गर्भवती भी थी। घट’ना के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार है।

महिला 4 माह की थी गर्भवती, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप | Woman  was 4 months pregnant, maternal side accused of dowry death - Dainik Bhaskar

मृतिका की पहचान कोमल कुमारी (22) के रूप में की गई। कोमल की शादी 13 माह पहले विशाल कुमार से हुई थी। मृतिका का मायके बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर दिलावरपुर गोवर्धन गांव में है।

मृतिका के भाई के अनुसार, दहेज में बार-बार चार चक्का गाड़ी, पैसे के लिए बहन को प्रताड़ित किया जाता था। जान से मार देने की भी धमकी ससुराल पक्ष के लोग दिया करते थे।

परिजनों को आशंका है कि रविवार की रात ससुराल वाले घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *