Press "Enter" to skip to content

बिहार: नाबालिग से दुष्‍’कर्म का प्रयास, न्‍याय के लिए दर-दर भटक रही पी’ड़ि‍ता की मां

बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस पर दुष्‍कर्म का प्रयास करने के एक मामले में कोई कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगा है. पीड़िता की मां ने एसएसपी से भी गुहार लगाई, लेकिन उनका कहना है कि वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से भी उन्‍हें सिर्फ आश्‍वासन ही मिला.

नाबालिग से दुष्‍कर्म का प्रयास किया गया, जिसके बाद युवती की मां ने थाने में शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं गई. (न्‍यूज 18 हिन्‍दी)

ऐसे में नाबालिग की मां को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं. इस घटना से नाबालिग युवती का परिवार डर के साये में रहने को मजबूर है. दूसरी तरफ, पुलिस पर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, पटना के बेऊर पुलिस और महिला थाना में पीड़िता और उनकी मां चक्कर काटती रह गईं, लेकिन उन्‍हें कहीं से न्याय नहीं मिला. वह जब एसएसपी के पास पहुंचीं तो बताया जा रहा है कि उन्‍हें वहां से भी सिर्फ आश्वासन ही मिला. आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. दरअसल, मामला बेऊर थाना क्षेत्र के चिलबिल्लिबगांव का है, जहा की एक युवती के परिवार को डर-डर कर जीना पड़ रहा है.

पुलिस से गुहार लगाने के बाद भी न्याय नहीं मिल रहा है. नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया गया तो पीड़िता की मां डरी-सहमी बेटी के साथ 4 दिनों से न्याय के लिए थाने का चक्कर काटने को मजबूर हैं. उन्‍हें बेऊर थाना से महिला थाना और महिला थाना से बेऊर थाना का चक्कर लगवाया जा रहा है. इसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए वरीय अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है. इसके बावजूद अभी तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है.

बेऊर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले आदित्य नाम के युवक ने उनके साथ जबरदस्‍ती करने का प्रयास किया. पीड़िता की मां ने बताया की वह मजदूरी कर अपना परिवार चलाती हैं. उन्‍होंने कहा कि 3 दिन पहले खेत में काम कर रही थीं. उनकी 14 वर्ष की बेटी पानी लेने घर गई. जब वह घर पहुंची तो बगल के ही एक लड़के ने घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया.

बच्ची के शोर मचाते ही आरोपी युवक वहां से भाग गया. जब इसकी शिकायत की गई तो उलटे वह आक्रोशित हो गया. परिवार इस घटना से परेशान है. लड़की ने इस बात की सूचना अपने परिवार के लोगों को दी. सूचना मिलते ही परिवार के लोग आक्रोशित हो गए. इसकी शिकायत आरोपी लड़के के परिजनों से करने पहुंचे तो वह मारपीट पर उतारू हो गया.

पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह घटना की शिकायत करने बेऊर थाना पहुंचीं तो उन्हें महिला थाना भेज दिया गया. इसके बाद जब वह महिला थाना गईं तो बेऊर थाना का मामला बताकर उन्हें वापस भेज दिया गया, जिसके बाद एसएसपी के पास सुरक्षा की गुहार लगाई है. बेऊर पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है. पुलिस का कहना है कि लड़का और लड़की दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. इन सबके बीच पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया गया है.

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *