Press "Enter" to skip to content

बिहार में 6 साल के मासूम निर्म’म ह’त्या, पहले गला द’बाया; फिर दोनों आंखें फो’ड़, श’व को गड्ढे में फें’का

बिहार के बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत गांव में बदमाशों ने एक छह साल मासूम बच्चे की चा’कू से गो’दकर ह’त्या कर दी। उसके बाद श’व’ को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया।

मृ’तक कुसमहौत गांव निवासी दामोदर सदा पुत्र अंकुश कुमार था। उसकी दोनों आंखों में गहरे जख्म के निशान पाये गये हैं। शुक्रवार की सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया। नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष ने लाश को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

सदर अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के पिता ने बताया कि गुरुवार को चार बजे घर से खेलने के लिए वह निकला था। उसके बाद घर अंकुश वापस नहीं लौटा। अंकुश की काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता पता नहीं चल पाया। उसके बाद में घर के बगल में ही पानी भरे गड्ढे में खोजने के लिए गए तो उसी पानी में उसका शव मिला।

उन्होंने बताया कि मासूम बच्चे को पहले गला दबा दिया गया। गला दबा देने के बाद दोनों आंख पर चाकू से वार कर निर्मम तरीके से उसकी की हत्या कर शव को गड्ढे भरा पानी में फेंक दिया गया।

उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन छह साल मासूम बच्चे ने किसका क्या बिगाड़ा था। जिस तरीके से उस मासूम बच्चे की हत्या की गई वह समझ में नहीं आ पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे की जीभ भी कटी हुई थी।

वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। नीमा चांदपुरा थानाध्यक्ष बताया कि पानी से भरे गड्ढे में एक बच्चे की लाश मिली है। आंख पर जख्म के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि बच्चे की हत्या कैसे हुई। हर बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *