Press "Enter" to skip to content

टूपुल भूस्खलनः मणिपुर में तैनात बेगूसराय का इंजीनियर ला’पता, परिजन इंफाल के लिए रवाना; मल’वे में समाया पूरा कैंप

बिहार के बेगूसराय का एक इंजीनियर बीती रात मणिपुर इंफाल के नोनी जिले के टूपुल स्टेशन के पास हुए भूस्खलन के बाद से गायब है। बताया जा रहा हैं कि वह नावकोठी थाने के रजाकपुर गांव निवासी रमन कुमार का 28 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार था। नीरज कुमार भारतीय इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी में सिविल साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में टूपुल मे कार्य कर रहा था।

बताया गया कि देर रात भयानक भूस्खलन हुआ जिसमें उनका पूरा कैंप मलबे में समा गया। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि उसका लापता होना मलवे में दबना ही है। परिवार वालों के अनुसार रात में उनसे बात हुई थी,लेकिन सुबह से उनका मोबाइल बंद बता रहा है।भूस्खलन में लापता नीरज के परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।उसके चाचा शिक्षक विजय कुमार मणिपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

इधर बखरी विधायक सूर्य कान्त पासवान ने बेगूसराय के जिला अधिकारी को वस्तु स्थिति से अवगत कराया है। जिलाधिकारी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।इधर नीरज के लापता होने की खबर सुनते ही कोहराम मच गया।

माँ रेणु देवी पिता रमण कुमार तो खबर से बदहवास हैं।उनकी हालत बिगड़ गयी है।वे बार बार बेहोश हो रहे हैं।ढांढस बंधाने वाले लोग भी अपने आंसूओं को रोक नहीं पा रहे हैं।गांव के सारे लोग इस घटना से हतप्रभ हैं।

मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार, राजेश कुमार, उपप्रमुख नन्द किशोर पासवान, सरपंच प्रतिनिधि शिव नन्दन पासवान सहित पूर्व मुखिया गणेश महतो, पूर्व सरपंच चन्दन महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि रमण ने अपनी पैतृक सम्पत्ति बेचकर तीनों पुत्रों को पढ़ाया था।नीरज काफी प्रतिभाशाली छात्र था। मिलनसार प्रवृत्ति के होने के कारण युवाओं में उसकी लोकप्रियता काफी थी।वह तीन भाइयों में बड़ा था।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *