मध्य प्रदेश के खंडवा में महिला चिकित्सालय के अंदर एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त हो गई। परिजनों का आरो’प है कि गर्भवती महिला को लेबर पेन होने पर अस्पताल में एडमिट किया गया था। जब उसे तेज़ लेबर पेन होने लगा तो उनके बुलाने पर डॉक्टर ओर नर्स कोई भी मरीज को देखने नहीं आया। उल्टा नर्स मोबाइल पर गेम खेलती रही। इसी बीच महिला की मौ’त हो गई।
बता दें, खंडवा के महिला चिकित्सालय लेडी बटलर में गर्भवती और नवजात शिशुओं का इलाज किया जाता है। महिला अस्पताल लेडी बटलर में गर्भवती महिला फरहीन की संदिग्ध हालात में मौ’त हो गई। महिला की मौ’त को लेकर परिजन आक्रो’शित हो गए और हंगा’मा करने लगे।
परिवार के लोगों ने खुले रूप से डॉक्टर और स्टाफ नर्सो पर लाप’रवाही का आ’रोप लगाया है। परिवार का कहना है कि महिला डॉक्टर और स्टाफ नर्स सो रही थीं। गर्भवती महिला फरहीन की हाल’त खरा’ब होने पर जब भी उन्हें बोलने जाते तो वह उन्हें डांट कर भगा दे रहे थे। स्टाफ नर्स मोबाइल में गेम खेलने में लगी हुई थी।
मृत महिला की सास फरीद ने बताया कि गर्भवती महिला को मंगलवार की दोपहर में महिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने चेक कर कहा था कि नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी। लेकिन रात में जब फरहीन को लेबर पेन होने लगा तो वह बार-बार डॉक्टर और नर्स को बुलाते रहे। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा स्टाफ नर्स मोबाइल में गेम खेलती रही। फरहीन के परिजनों ने आरो’प लगाया कि उनकी बहू की मौत डॉक्टर और नर्सों की लापरवाही के चलते हुई है। उनके खि’लाफ स’ख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
Be First to Comment