Press "Enter" to skip to content

बिहार से पलायन की वजह? 94% मजदूरों की आमदनी 10 हजार रुपये से कम

बिहार : ई-श्रम पोर्टल पर निबंधित पौने तीन करोड़ मजदूरों के डेटा से यह खुला’सा हुआ है कि बिहार के 94 फीसदी मजदूरों की आमदनी 10 हजार से कम है। मात्र एक फीसदी से भी कम ऐसे मजदूर हैं जिनकी आमदनी 18 हजार मासिक से अधिक है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्‍या बिहार में मजदूरों की आमदनी को लेकर ही उनके पलायन की सबसे बड़ी वजह है।

Migrants: इन राज्यों से होता है सबसे ज्यादा पलायन, रोजगार के लिए बेंगलुरु  मनपसंद जगह - migrant workers where they come from, where they go |  Navbharat Times

मिली जानकारी के मुताबिक, असंगठित क्षेत्र के कामगारों का निबंधन अभी ई-श्रम पोर्टल पर हो रहा है। केंद्र सरकार ने बिहार को साढ़े तीन करोड़ मजदूरों के निबंधन का लक्ष्य दिया है। पोर्टल पर अब तक दो करोड़ 80 लाख 88 हजार से अधिक कामगारों ने निबंधन किया है। इनमें दो करोड़ से अधिक मजदूरों ने सहज वसुधा केंद्र के माध्यम से निबंधन कराया है जबकि बाकी ने खुद से निबंधन किया है।

gumla news many laborers returned to their homes in lockdown are not  getting work family are also worried now migrating again srn | Gumla News :  लॉकडाउन में गांव-घर लौटे कई मजदूरों

निबंधन के अनुसार दो करोड़ 64 लाख से अधिक कामगारों ने अपनी आमदनी 10 हजार से कम बताई है जो कुल निबंधन का 94.01 फीसदी है। 15 हजार से कम आमदनी वाले कामगारों की संख्या एक करोड़ 40 लाख से अधिक है जो कुल निबंधन का 4.99 फीसदी है। इसी तरह 18 हजार से कम आमदनी वाले कामगारों की संख्या एक लाख 67 हजार से अधिक तो 21 हजार से कम आमदनी वाले कामगारों की संख्या 57 हजार से अधिक है। 21 हजार से अधिक आमदनी की श्रेणी में 55 हजार कामगार हैं, जो कुल निबंधन का 0.19 फीसदी है।

जयपुर में लॉकडाउन के डर से पलायन को मजबूर मजदूर, कहा- 'कोरोना के चलते नहीं  मिल रहा है काम' - Republic Bharat

पोर्टल पर निबंधित कामगारों में 57.97 फीसदी कामगार ओबीसी श्रेणी से हैं। जबकि एससी श्रेणी के 20.28 फीसदी, एसटी के 4.82 फीसदी कामगार हैं। 16.93 फीसदी कामगार सामान्य श्रेणी के हैं। निबंधित कामगारों में 56.13 फीसदी कामगार महिलाएं तो 43.87 फीसदी पुरुष कामगार हैं। 10 लाख से अधिक कामगारों ने अपने आप को दूसरे राज्यों में काम करने की जानकारी दी है।निबंधित कामगारों में सबसे अधिक कृषि क्षेत्र के हैं। एक करोड़ 39 लाख से अधिक कामगार कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। घरेलू कामगारों की संख्या 41 लाख 43 हजार से अधिक है। निर्माण क्षेत्र से जुड़े कामगारों की संख्या 27 लाख 84 हजार से अधिक तो कपड़ा क्षेत्र से 16 लाख 43 हजार से अधिक। वहीं विविध श्रेणी से नौ लाख 94 हजार से अधिक कामगार हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *