Press "Enter" to skip to content

इस दिन जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस वेबसाइट पर करें चेक

इस साल कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट देखते हुए बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। बिहार बोर्ड ने इस साल भी सबसे पहले 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने का रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज करा लिया है।

bseb inter admit card 2022: Bihar Board 12th Admit Card 2022: जारी हुआ बिहार  बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड, जानें छात्रों को कैसे मिलेगा - bseb bihar board 12th  admit card 2022 released,

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अगले कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा फरवरी में आयोजित हुई थी और बिहार बोर्ड 12वीं की आंसर की भी जारी कर दी गई है। इस पर आपत्ति उठाने का समय भी जा चुका है।  बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। 
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के 1 हफ्ते के अंदर जारी कर दिया जाता है। इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की आंसर की (BSEB 12th Exam Answer Key) पर आपत्ति उठाने के लिए छात्रों को 6 मार्च 2022 तक का समय दिया गया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 7 मार्च 2022 से 13 मार्च 2022 के बीच घोषित किया जा सकता है। इस वेबसाइट पर देखें BSEB 12th Result
1- बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2- होमपेज पर Result टैब नजर आ जाएगा।
3- रिजल्ट टैब पर क्लिक करने के बाद कुछ नए ऑप्शन खुल जाएंगे। उन्हीं में BSEB Inter Exams 2022 Result लिंक भी नजर आएगा।
4- फिर एक नया पेज खुलेगा। वहां अपने रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सब्मिट कर दें। 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *