बिहार: कोरोना के नए वेरिएंट ने बिहार में भी अपने पैर पसारना शुरू कर दिया हैं। नालंदा के विम्स (वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी) में बुधवार को दो इंटर्न डॉक्टर की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी।जिसके बाद गुरुवार को संक्रमित डॉक्टरों के संपर्क में आने वाले एक और इंटर्न की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई हैं।
जिसके बाद, वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में 2 इंटर्न डॉक्टर की एंटीजन और RT-PCR रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आने वाले 5 साथियों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था। आज RT-PCR रिपोर्ट में फिर एक इंटर्न डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया गया हैं।
इसके बाद अन्य 84 स्वास्थ्यकर्मियों का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा गया है। इस संबंध में विम्स अधीक्षक डॉ. ज्ञान भूषण ने बताया कि संक्रमित मरीज पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है, और पूरी सतर्कता अपनाई जा रही हैं।
फिलहाल स्थिति सामान्य है। संपर्क में आने वाले अन्य इंटर्न छात्रों और स्वास्थ्यकर्मियों का सैंपल कलेक्ट किया गया है, और जांच के लिए भेज दिया गया हैं। साथ ही, सभी को आइसोलेट रहने के लिए भी कहा गया है।

बिहार: इस अस्पताल के 3 डॉक्टर पाए गए कोरोना पॉज़िटिव
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- आपसी रंजिश में घर में घुसकर वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
- बिहार में 10 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए पदाधिकारी गिरफ्तार
- प्रताड़ना की शिकार महिला को घर से छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर घर के लोगों ने कर दिया हमला
- गांव में था शादी का माहौल, इसी बीच हो गया दुखद हादसा, मच गया कोहराम
- दामाद के घर में सो रही सास पर धारदार हथियार से हमला
More from COVID-19More posts in COVID-19 »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »















Be First to Comment