Press "Enter" to skip to content

पटना : न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट, बढे़गी ठंड

पटना : सूबे के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसाद है। हालांकि, कड़ाके की ठंड नहीं आएगी। राजधानी पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अभी सूबे में शुष्क मौसम बना हुआ है। उत्तरी पश्चिमी हवाओं का प्रभाव है, लेकिन निकट भविष्य में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के आसार नहीं है, इस वजह से ठंड में अत्यधिक बढ़ोतरी की भी उम्मीद नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सूबे का न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस नीचे आ सकता है। लेकिन दिन में अच्छी धूप खिलेगी। इससे कड़ाके की ठंड आने की संभावना काफी कम है।

इधर, मौसम विज्ञानियों के अनुसार नवंबर के महीने में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी रहती है। ऐसा पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण होता है। उत्तरी पश्चिमी हवाएं बर्फबारी की वजह से बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में ठंड बढ़ाती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना का न्यूनतम पारा 16 डिग्री, गया का 15 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 18 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों में मुजफ्फरपुर का न्यूनतम पारा 18.4, छपरा में 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *