पटना : अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा ने कुशवाहा समाज के संघर्षशील नेता निरंजन कुशवाहा पप्पू को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कुशवाहा से अपेक्षा है कि वे अपनी संगठन क्षमता से महासभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर बिहार के संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेंगे।

इस मौके पर निरंजन कुशवाहा पप्पू ने कहा कि वे बिहार के सभी 38 जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और सभी राजनीतिक दलों को कुशवाहा समाज को उचित हिस्सेदारी देनी चाहिए।



















Be First to Comment